जिले में लगभग 600 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी नाम निर्देशन की सभी तैयारी पूरी करें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 18 October 2023

जिले में लगभग 600 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी नाम निर्देशन की सभी तैयारी पूरी करें कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने दिए निर्देश



जिले में लगभग 600 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी नाम निर्देशन की सभी तैयारी पूरी करें

 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने दिए निर्देश 


नर्मदापुरम। 21 अक्टूबर को इलेक्शन नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की निर्वाचन की समीक्षा कर सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को नाम निर्देशन की सभी आवश्यक तैयारीया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि जिले में लगभग 600 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। इनमें क्रिटिकल मतदान केंद्रों के अलावा अन्य मतदान केंद्र भी शामिल रहेंगे। सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने क्षेत्र में प्रस्तावित केंद्रो की सूची जिला कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें ताकि वहां वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जा सके। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सभी तहसीलदारों को धान पंजीयन का सत्यापन भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

     बैठक में जिला पंचायत सीईओ एसएस रावत, अपर कलेक्टर देवेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुएं।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 




No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here