बंगाली एसोसिएशन की महानवमी पूजा निर्विघ्न संपन्न हुई मां महागौरी ने कहा कि तेरी पूजा से संतुष्ट हूं --चटर्जी मंगलवार दोपहर में 2:30 बजे, सुहागिन महिलाओं द्वारा सिंदूरखेला उत्सव होगा, तत्पश्चात विसर्जन शोभायात्रा, और प्रतिमा का विसर्जन रहेगा। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 23 October 2023

बंगाली एसोसिएशन की महानवमी पूजा निर्विघ्न संपन्न हुई मां महागौरी ने कहा कि तेरी पूजा से संतुष्ट हूं --चटर्जी मंगलवार दोपहर में 2:30 बजे, सुहागिन महिलाओं द्वारा सिंदूरखेला उत्सव होगा, तत्पश्चात विसर्जन शोभायात्रा, और प्रतिमा का विसर्जन रहेगा।



 

बंगाली एसोसिएशन की महानवमी पूजा निर्विघ्न संपन्न हुई
मां महागौरी ने कहा कि तेरी पूजा से संतुष्ट हूं --चटर्जी 

मंगलवार दोपहर में 2:30 बजे, सुहागिन महिलाओं द्वारा सिंदूरखेला उत्सव होगा, तत्पश्चात विसर्जन शोभायात्रा, और प्रतिमा का विसर्जन रहेगा। 


नर्मदा पुरम। नर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में महानवमी पूजा और हवन के साथ कुमारी पूजा का आयोजन हुआ। जहां महाषष्ठी से लेकर के महानवमी तक की पूजा और हवन इत्यादि के पश्चात कुमारी पूजा का आयोजन किया गया। समाज के सुभाशीष चटर्जी ने बताया कि माना जाता है कि यह पूजा पूर्ण होने के बाद में मूर्ति रूप में विराजित मां में जो प्राण प्रतिष्ठा की गई थी वह एक छोटी बालिका में अंश रूप में प्रतिस्थापित की जाती हैं। 

इस प्रकार एक बालिका की पूजा के साथ कुमारी पूजा में मां को साक्षात बुलाया जाता है और उनसे पूछा जाता है आज प्रश्न किया गया कि क्या मां हमारी पूजा से संतुष्ट हैं उन्होंने संतुष्टि के साथ कहा कि मैं पूजा से प्रसन्न हूं। मां को अगले वर्ष की पूजा में आमंत्रित किया गया जिसे उन्होंने स्वीकार किया। समाज के जितने भी लोग जो भी उनसे प्रश्न पूछना चाहते थे जो अपने मन की मनोकामना उन्हें बताना चाहते थे वह सब कुछ उन्हें बताई। मां ने सबको वरदान दिया।

 सोमवार की पूजा में नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव भी शामिल हुई उन्होंने मां महागौरी अर्थात कुमारी पूजा में बालिका से नगर के कल्याण के लिए मनोकामना मांगी जिस पर मां महागौरी ने आशीर्वाद देते हुए नगर के कल्याण का आशीर्वाद दिया। नर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ आशीष चटर्जी ने समाज के सभी परिवारों, नगर, प्रदेश और देश सहित विश्व कल्याण के लिए उनसे आशीर्वाद मांगा मां महागौरी ने उसे स्वीकार करते हुए सबके कल्याण का आशीर्वाद दिया। 

आज सायं काल सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समाज के कलाकारों ने गायन–वादन–नृत्य प्रस्तुत किए। आज महानवमी की विदाई आरती में बंग वाहिनी महिला समूह की सभी महिलाओं मोना चटर्जी, जयंती पाल, शिप्रा राय, शुभश्री पाल, महाश्वेता दे,  नीलिमा मित्रा, ज्योत्सना विश्वास, झरना डे राय, कृष्णा सेठ, शालिनी दत्ता, उमा पाल, सुनीता विश्वास, सीमा मित्रा, रिंकी ढाली, शुभ्रा दत्ता, मुक्ता दत्ता, ने धुनुची नृत्य प्रस्तुत कर मां के समक्ष अपनी पूजा प्रार्थना अर्पित की।

सचिव रितेश दत्ता ने बताया कल प्रातः 10:00 बजे विजयादशमी के अवसर पर दर्पण विसर्जन किया जाएगा और उसके पश्चात आयुवृद्धि और गृहशांति की कामना हेतु अपराजिता पूजा होगी। दोपहर में 2:30 बजे सुहागिन महिलाओं द्वारा सिंदूरखेला उत्सव होगा तत्पश्चात विसर्जन शोभायात्रा और प्रतिमा का विसर्जन रहेगा। समाज के वरिष्ठ  गोपीकांत घोष ने बताया कि सायंकाल विजय सम्मलेन का आयोजन कर शांतिजल और दशहरा की बधाई शुभकामनाएं दी जाएंगी। 
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम: जैनब 95% और यातिका 91% से सफल

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम:  जैनब 95% और यातिका 91% से सफल नर्मदा पुरम। श्रीमती दुर्गा देवी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here