मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
3 वर्ष से फरार, 10 हजार रुपये का इनामी शातिर आरोपी भूरा गौर नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार
नर्मदा पुरम। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीडीता ने लिखित आवेदन देकर दिनांक 29/08/2023 को थाना कोतवाली नर्मदापुरम में मोबाइल धारक अज्ञात आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर अश्लील बातें कर छेड़छाड़ करने की शिकायत की थी। जिस पर से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 680/2023 धारा 354(A), 296, 506 IPC का पंजीबद्ध कराया था।
जिस मामले में आरोपी की पहचान अज्ञात होने से मोबाइल धारक की पहचान भूरा पिता नेतराम गौर निवासी बम्हनगांव कला थाना डोलरिया के रूप में होने पर आरोपी भूरा गौर की तलाश की गई! किन्तु आरोपी घटना दिनांक से ही लगातार फरार होकर अपनी पहचान छुपाते हुए अलग अलग शहरों में निवास करते हुए लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। मामला महिला संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000 रु0 नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।
आरोपी की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक जिला साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर द्वारा सहायक उप निरीक्षक संजय रघुवंशी एवं आर हरीश डिगरसे की टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार संपर्क में बने रहते हुए रवाना किया था।
पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयास, सूत्र तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी भूरा पिता नेतराम गौर निवासी बम्हनगांव कला थाना डोलरिया को नागपुर* में होने की जानकारी प्राप्त कर आरोपी भूरा गौर को नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है! आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया है।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि आरोपी भूरा पिता नेतराम गौर के विरुद्ध वर्ष 2011 में भी महिला संबंधी अपराध पंजीबद्ध हुआ था। जिसमें आरोपी फरार होने से न्यायालय से उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था! उक्त वारंट के पालन में भी आरोपी भूरा गौर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है, उक्त मामले में भी न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।
सराहनीय भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी कोतवाली, सहा0 उप निरी0 संजय रघुवंशी, आरक्षक हरीश डीगरसे, प्र0 आ0 अरुण दुबे आरक्षक, *साइबर सेल से* आर0 संदीप यदुवंशी आर0 जितेंद्र शेषकर।

No comments:
Post a Comment