अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर रहे जागरूक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 22 March 2026

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर रहे जागरूक


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान

चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर  रहे जागरूक  



नर्मदापुरम। मां नर्मदा की महिमा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अखिल भारतीय कायस्थ समाज मातृशक्ति द्वारा एक अनुकरणीय पहल की जा रही है। विगत तीन-चार वर्षों से स्थानीय चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर यह स्वच्छता अभियान अनवरत जारी है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने नर्मदा तट से फूल-मालाएं एवं अन्य पूजन सामग्री बाहर निकाली और पूरे कचरे को एकत्रित कर डस्टबिन में सुरक्षित रखा।

स्वच्छता के इस पुनीत कार्य में नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मातृशक्ति अध्यक्ष ज्योति वर्मा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव, विजय वर्मा, समाजसेवी सुमन वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, अश्वनी वर्मा, सीबी खरे, प्रीति खरे, मनोज वर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी रश्मि वर्मा, रश्मि सक्सेना, ममता तिवारी, लालता प्रसाद, जानकी आदित्य, प्रत्यक्ष खरे, केशव वर्मा, गुड्डू वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

नर्मदा सेवा अक्षय फल प्रदान करती है: राजेंद्र श्रीवास्तव
अभियान के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि समाज द्वारा विगत वर्षों से नर्मदा किनारे प्रत्येक रविवार को चलाया जा रहा यह स्वच्छता अभियान एक प्रेरणादायक कदम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "स्वच्छता के इस महा-अभियान में हर वर्ग के व्यक्ति को सहभागी बनना चाहिए। महिला बाल विकास अधिकारी रश्मि वर्मा ने मातृशक्ति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि माँ नर्मदा को सुंदर बनाए रखने के लिए महिलाओं ने जो बीड़ा उठाया है, उसने साबित कर दिया है कि सामूहिक प्रयासों से हम तटों को कचरा मुक्त बना सकते हैं। बैंक अधिकारी विजय वर्मा ने कहा कि हम सभी उनकी कृपा से ही पल्लवित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "स्कंद पुराण के अनुसार नर्मदा का हर कंकड़ शंकर के समान पूजनीय है। यहाँ की लहरों में शांति और मुक्ति का वास है, इसलिए इस देव-नदी की गरिमा बनाए रखना हमारा धार्मिक कर्तव्य है।"

No comments:

Post a Comment

अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ सफाई करके कर रहे जागरूक

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  अखिल भारतीय कायस्थ समाज का स्वच्छता संकल्प- घाटों पर चले निरंतर सफाई अभियान चित्रगुप्त घाट सहित अन्य घाटों पर साफ स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here