जीआरपी ने इटारसी स्टेशन से तीस लाख के आभूषण के साथ युवक को धर दबोचा
सोने के जप्त आभूषण का कुल वजन 472.870 ग्राम है। जिनकी कीमत 28,37,220/- रुपए बताई जा रही है
नर्मदापुरम/ इटारसी । ट्रेनों में अवैध सामग्री का परिवहन न हो सके उसको देखते हुए जीआरपी के द्वारा स्टेशन सघन जांच की जा रही है। इस दौरान जीआरपी को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज के पास से एक युवक को लाखों रुपये के जेवर के साथ गिरफ्तार किया है। तत्सबंध मे जीआरपी टीआई रामस्नेही चौहान ने बताया की रेलवे स्टेशन पर पुलिस दल द्वारा चेकिंग की जा रही है।
गौरतलब है कि विधान सभा चुनाव 2023 के परिपेक्ष्य में रेल्वे स्टेशन इटारसी पर सघन चेकिंग के दौरान सोने के जेवरात कीमती लगभग 30 लाख का परिवहन करते उतर प्रदेश राज्य का आरोपी जीआरपी इटारसी की गिरफ्त मे है।
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश राज्य में अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे। नगदी रुपये, मादक पदार्थ, सोने चांदी आदि अन्य कीमती धातु अथवा उनके आभूषण, देशी विदेशी शराब, मतदाताओं को प्रलोभित किये जाने के उद्देश्य से वितरित किये जाने वाले उपहार आदि के संबंध में आचार संहिता अवधि में जप्ती की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर, रेल पुलिस इकाई भोपाल क्षेत्रांतर्गत रेल्वे स्टेशन एवं ट्रेनों में सघन चैकिंग हेतु हितेश चौधरी, पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल, प्रदीप पटेल अति पुलिस अधीक्षक रेल एवं महेंद्र सिंह कुल्हाड़ा उप पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल के मार्गदर्शन में थाना जीआरपी इटारसी में जीआरपी की गठित टीम को रविवार को स्टेशन बैंकिंग के दौरान फुट ओवर ब्रिज रेलवे स्टेशन इटारसी में संदेही अमित पिता अमरजीत शर्मा उम्र 19 साल नि ग्राम नेतासुरवा थाना महाराजगंज जिला महाराजगंज जो अपने पास रखे बैग में एक पैकिंग डिब्बा पाया गया।
जिसके संबंध में पूछताछ करने पर अमित ने उसमें सोने के जेवरात होना बताया। बिल के संबंध में पूछताछ करने पर उसके पास कोई बिल नहीं होना बता कर आगरा के किसी व्यक्ति से 2000/- रु. ले कर पिपरिया ले कर जाना बताया। परंतु किसी ज्वेलर्स का नाम न बताते हुए स्वयं का किसी कोरियर कंपनी का एजेंट होना नहीं बताने पर उक्त जेवरातों के संबंध में संदेह होने पर धारा 102 जाफॉ के अंतर्गत विधिवत निम्न सोने के जेवरात सोने के पेंडल 20 नग वजनी 156.690 ग्राम, सोने के टॉप्स, झुमकी, झाले 16 जोड़ (32 नग) वजनी 102.960 ग्राम, सोने के 6 चैन पेंडल और सोने के 2 मंगल सूत्र कटोरी वजनी 57.420 ग्राम, सोने के लटकन 13 जोड़ (26 नग) वजनी 69.470 ग्राम, सोने की अंगूठी 17 नग वजनी 30.440 ग्राम, सोने के लटकन, झुमके 4 जोड़ (8 नग) वजनी 55.890 ग्राम, कुल वजन 472.870 ग्राम कुल कीमती 28,37,220/- रुपए के जप्त किए गए।
जिन्हें सुनार से इलेक्ट्रानिक कांटे से तौल कराया गया। जप्त सुदा जेवरातों के संबंध में अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग के सूचना दी गई। कार्यवाही की सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को पृथक से दी जाती है। आरोपी अमित पिता अमरजीत शर्मा उम्र 19 साल निवासी याम नेता सुरवा थाना महाराजगंज जिला महाराजगंज उप्र है।
जीआरपी द्वारा बरामद माल इस प्रकार से बताईं गईं जिनमें सोने के पेंडल 20 नग वजनी 156690 ग्राम, सोने के टाप्स, झुमकी, झाले 16 जोड़ (32 नग) वजनी 102.960 ग्राम, सोने के 6 चैन पेंडल और सोने के 02 मंगल सूत्र कटोरी वजनी 57.420 ग्राम, सोने के लटकन 13 जोड़ (26 नग) वजनी 69.470 ग्राम, सोने की अंगूठी 17 नग वजनी 30.440 ग्राम, सोने के लटकन, झुमके 04 जोड़ (08 नग) वजनी 55.890 ग्राम, कुल वजन 472.870 ग्राम कुल कीमती 28,37, 220/- रूपए बताई है।
इस दौरान सराहनीय भूमिका में जीआरपी इटारसी से निरीक्षक रामस्नेही चौहान, सउनि अब्दुल शरीफ, प्रआर प्रवीण, प्रआर राकेश शर्मा, प्रआर संतोष पटेल, प्रआर रेशमलाल, आर.अंकित की सराहनीय भूमिका रही है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment