आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा नर्मदापुरम ,इटारसी शहर औद्योगिक क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की
कुल 67 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब 2400 किलोग्राम महुआ लहान 20 पाव देशी शराब के जप्त
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 10 प्रकरण कायम
जप्त अवैध सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 255400/-
नर्मदा पुरम। आगामी विधानसभा निर्वाचन पूर्व अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन विशेष आबकारी उड़नदस्ते गठित किये गए।
अवैध मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी उड़नदस्ता टीम इटारसी द्वारा शुक्रवार को सूरज गंज एवं गरीबी लाइन क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में 32 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 1500 किलो ग्राम लाहन जब्त एवं वृत औद्योगिक क्षेत्र इटारसी ग्राम केसला एवं ग्राम रेसलपाठा में कार्यवाही 35 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 900 किलोग्राम महुआ लहान जप्त तथा वृत्त नर्मदापुरम A के ग्राम बरनधुवा में शिकायत की जांच 20 पाव देशी शराब के जप्त आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 10 प्रकरण कायम किए गए जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत कुल 255400 /- बताई गई है।
इस कार्रवाई में आबकारी उडनदस्ता प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी एनपी सिंह आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, सुयश फौजदार, के के पडरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा आरक्षक मदन रघुवंशी नगर सैनिक में रामावतार यादव का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment