थाना प्रभारी कोतवाली सौरभ पांडे के नेतृत्व में गांजा विक्रेता पर की गई कार्यवाही
'कोतवाली पुलिस द्वारा की गयी अवैध मादक पदार्थ गांजा की कार्यवाही
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक गुरकरण सिंह के उचित मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम पराग सैनी के निर्देशन में पुलिस टीम थाना कोतवाली द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की कार्यवाही की गयी।
बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छत्रपाल सराठे पिता फूलचंद सराठे निवासी मीनाक्षी चौक नर्मदापुरम का अपने घर के सामने घूम फिरकर गांजे की बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को जानकारी देकर टीम का गठन किया गया, तथा रॉयल मेडीकल के बगल में गली में मीनाक्षी चौक में आरोपी के घर के बाहर आरोपी छत्रपाल सराठे को दस्तयाब किया गया तथा एनडी पीएस एक्ट के समस्त नियमो का पालन करते हुए आरोपी की तलाशी दौरान आरोपी से प्राप्त कपडे के थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ जो कि तौल करने पर 1230 ग्राम होना पाया गया। जिस पर आरोपी से गांजा जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया संपूर्ण प्रकरण धारा 8/20 एनडी पीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली ऩर्मदापुरम में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
इस दौरान मुख्य भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली सौरभ पांडे, उ.नि. विपिन पाल, सउनि. सुशील कुशवाह, सउनि. सुखनंदन नर्रे, प्र.आर. विशाल भदौरिया, आर. राजकुमार झपाटे, आर अंकित धनकर, आर. राजेश चौहान, आर. जितेन्द्र राजपूत, म.आर. वर्षा शर्मा की मुख्य भूमिका रही है।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment