निर्वाचन प्रेक्षक श्री दास और मीना ने किया रेलवे स्टेशन इटारसी का निरीक्षण स्टेशन पर स्कैनिंग मशीन और चेक पॉइंट बनाने के दिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 31 October 2023

निर्वाचन प्रेक्षक श्री दास और मीना ने किया रेलवे स्टेशन इटारसी का निरीक्षण स्टेशन पर स्कैनिंग मशीन और चेक पॉइंट बनाने के दिए निर्देश




 

निर्वाचन प्रेक्षक श्री दास और मीना ने किया रेलवे स्टेशन इटारसी का निरीक्षण

स्टेशन पर स्कैनिंग मशीन और चेक पॉइंट बनाने के दिए निर्देश

नर्मदापुरम। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम एवं विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा का निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक उदय नारायण दास एवं शिवहरी मीना ने निरीक्षण किया। प्रेक्षको ने विधानसभा क्षेत्र सिवनीमालवा अंतर्गत ब्लॉक केसला के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए।

 इसके पश्चात प्रेक्षको ने विधानसभा क्षेत्र नर्मदापुरम अंतर्गत इटारसी के भी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने रेलवे स्टेशन इटारसी का भी भ्रमण कर आवश्यक निर्देश, जैसे स्कैनिंग मशीन एवं चेक पॉइंट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के आवागमन हेतु पृथक-पृथक एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट बनाएं  साथ ही मतदान केन्द्रों की साफ सफाई एवं अनावश्यक पड़ी सामग्री को तत्काल हटाए जाने की बात भी कही। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी नीता कोरी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेंद्र सिंह चौहान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रितु मेहरा, थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, जीआरपी थाना प्रभारी रामस्नेह चौहान, स्टेशन प्रबंधक देवेंद्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:

Post a Comment

रोटेरियन एवं अध्यक्ष, मानव अधिकार आयोग श्री सिंह के मड़ई प्रवास पर, रोटरी क्लब सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर चर्चा की

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  रोटेरियन एवं अध्यक्ष, मानव अधिकार आयोग श्री सिंह के मड़ई प्रवास पर, रोटरी क्लब सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर चर्चा की  ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here