थाने में शिकायत दर्ज नहीं करने पर पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 29 March 2026

थाने में शिकायत दर्ज नहीं करने पर पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग


 

थाने में शिकायत दर्ज नहीं करने पर पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग 


नर्मदा पुरम। शहर के कमिश्नर कॉलोनी निवासी जो हाल मुकाम इटारसी में रह रहे हैं ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं करने को लेकर पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है। राजेश चौहान का कहना है कि जब वह शिकायत लिखाने थाने पहुंचे तो उन्हें भगा दिया गया।

 राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर अवगत कराया की उनकी पत्नि सरिता अहिरवार और दोनों लड़कों व एक अन्य साथी के द्वारा उनके ऊपर जान लेवा हमला किया गया था। उनके पास रखे पैसे भी छुड़ा लिये थे और उन्हें हॉस्पिटल में छोड़ दिया, गाड़ी भी रख ली थी। जब गंभीर अवस्था में शिकायत दर्ज कराने गया तो थाने में मेरी शिकायत दर्ज नहीं कि गई और उल्टा मुझे ही भगा दिया था। 

दो तीन बार शिकायत करने गया मगर मेरी शिकायत दर्ज नहीं कि गई है। मालूम हो कि मेरी पत्नि के द्वारा तीन चार बार मेरे साथ मारपीट की थी  इस बात की शिकायत करने गया था, मेरी पत्नि मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराने जाती है तो उसकी शिकायत दर्ज कर लेते हैं मेरी शिकायत दर्ज नहीं हो रही है। वह जान से मारने की धमकी भी देती है। मेरी शिकायत दर्ज की जाए और संबंधित पर कार्रवाई की जाए।


No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here