नर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन में धूमधाम से बनाई गई महाष्टमी सभी सामाजिक परिवारों ने गोत्र नाम के साथ में विशेष पूजन किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 22 October 2023

नर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन में धूमधाम से बनाई गई महाष्टमी सभी सामाजिक परिवारों ने गोत्र नाम के साथ में विशेष पूजन किया



नर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन में धूमधाम से बनाई गई महाष्टमी

 सभी सामाजिक परिवारों ने गोत्र नाम के साथ में विशेष पूजन किया 


नर्मदा पुरम। मनोज सोनी। रविवार शाम को धुनुची नृत्य प्रतियोगिता के साथ में उत्साह के साथ में महाअष्टमी मनाई। कोठी बाजार स्थित गार्डन में नर्मदापुरम बंगाली एसोसिएशन द्वारा आयोजित दुर्गोत्सव में पूजन का सबसे महत्वपूर्ण दिन महा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रातःकाल समाज के सभी परिवारों के द्वारा अपने-अपने नाम और अपने-अपने गोत्र के साथ विशिष्ट पूजन किया गया। तत्पश्चात पुष्पांजलि प्रसाद वितरण और भोग वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 समाज की मीना मित्रा और बेबी डे राय ने बताया कि सायं काल अष्टमी और नवमी तिथि के बीच की संधि के दौरान मां दुर्गा की संधिपूजा मां चामुंडा रूप से की गई। जहां 108 कमल के फूलों से मां चामुंडा की अर्चना हुई। 108 दीपक जलाकर दीपदान आरती और भूरे कुम्हड़े की बली देकर समाज ने अपना समर्पण मां चामुंडा को अर्पित कर शक्तिरूप का आह्वान किया। बंग वाहिनी महिला समूह की निर्मला चटर्जी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विषय में बताया कि शाम को धुनुची नृत्य स्पर्धा और शंखध्वनि स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसके साथ महा अष्टमी का पर्व संपन्न हुआ।

 समाज के वरिष्ठ सदस्य मदन पाल ने बताया कि प्रातः  महानवमी को कुमारी पूजा, पुष्पांजलि के पश्चात दोपहर में हवन होगा। हवन में सभी सामाजिक बंधुओं के कल्याण के लिए, पूरे जगत के कल्याण के लिए, विश्वबंधुत्व के लिए आहुतियां समर्पित की जाएंगी। प्रकृति कुशलता, फसल के अच्छे होने, समाज–देश की  संपन्नता और विश्वशांति हेतु हवन में आहुतियां छोड़ी जाएंगी।
 

No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here