नर्मदापुरम आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान
के अंतर्गत सिवनी मालवा,इटारसी शहर, पिपरिया में अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
कुल 117 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 1980 किलोग्राम महुआ लहान जप्त
मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम अंतर्गत po आरोपियों के विरुद्ध 11 प्रकरण कायम जप्त अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत 110000/-*
नर्मदा पुरम । आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के आदेश अनुसार नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विक्रय निर्माण परिवहन संग्रहण के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा शुक्रवार को सिवनीमालवा के कुचबंदिया मुहल्ला क्षेत्र एवं लोखरतलाई , इटारसी शहर में सूरज गंज एवम गरीबी लाइन क्षेत्र में तथा पिपरिया क्षेत्र में अंबेडकर वार्ड, पुरानी बस्ती में सूचना के आधार पर दबिश की कार्यवाही की गई।
जिसमे जिले के विभिन्न स्थानों से अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में कुल 117 लीटर अवैध कच्ची हाथभट्टी शराब जप्त कर एवं कुल 1980 किलो महुआ लहान जप्त कर अनुपयोगी किया .मध्यप्रदेश प्रदेश आबकारी अधिनियम की 1915 की धारा 34(1) ) के तहत आरोपियों के विरुद्ध 11 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया जप्त सामग्री की अनुमति कीमत 221400/- रुपए कार्यवाही मे उडनदस्ता प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी एन पी सिंह आबकारी उपनिरीक्षक नीलेश पंवार हेमन्त चौकसे राजेश साहू ,कृष्ण कुमार, सुयश फौजदार आबकारी आरक्षक गोपाल रघुवंशी,मनोज रघुवंशी विकास लोखंडे आदि स्टाफ शामिल रहा | *नर्मदापुरम आबकारी उडनदस्ता टीम ने की शराब माफिया के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:
Post a Comment