मतदान करना अधिकारी ही नहीं कर्तव्य भी हैं : जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावत नव मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करने की ली शपथ जिला प्रशासन और मतदाताओं के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 29 October 2023

मतदान करना अधिकारी ही नहीं कर्तव्य भी हैं : जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावत नव मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करने की ली शपथ जिला प्रशासन और मतदाताओं के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच




मतदान करना अधिकारी ही नहीं कर्तव्य भी हैं : जिला पंचायत सीईओ श्री एसएस रावत

 नव मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करने की ली शपथ

 जिला प्रशासन और मतदाताओं के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच


नर्मदापुरम/विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न आयोजित गतिविधियों के क्रम में रविवार को जिला प्रशासन और नव मतदाताओं के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मैत्री मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वीप नोडल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एसएस रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि नव मतदाता , दिव्यांग, वृद्ध सहित जिले के सभी मतदाता 17 नवंबर को अपना मतदान अवश्य करें। मतदान करना आपका लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है।

सीईओ श्री रावत ने कहा कि नव मतदाताओं के लिए विशेष अवसर है कि उन्हें मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ है। पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपनी सहभागिता निभाएं और अन्य मतदाताओं को भी मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करें। क्रिकेट मैच आयोजन से पूर्व सभी के द्वारा मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर एसडीएम एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नर्मदापुरम श्री आशीष कुमार पांडे भी उपस्थित रहें। क्रिकेट खेल के टॉस होने के पहले सीईओ श्री रावत द्वारा दोनों टीमों को लाइनअप करवाकर निर्वाचन सम्बन्धी जानकारी साझा की गई । रक्षित निरीक्षक संदीप दुबे , श्री शैलेश ऊके , श्री संदीप चौरसिया,जिला पंचायत एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे

नव मतदाता रहे विजेता, 9 विकेट से जीता मैच

नव मतदाता और जिला प्रशासन के बीच आयोजित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर कुल 120 रन बनाएं। जिला पंचायत श्री रावत ने अर्ध शतक जमाया,बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 50 बॉल में 68 रन बनाएं। जवाब में उतरी नव मतदाताओं की  टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 10 ओवर में ही 9 विकेट रहते मैच अपने नाम किया। युवा मतदाता की टीम से सर्वाधिक   62 रन माधव शर्मा ने बनाएं। कार्यक्रम में मंच का संचालन मानसेवी सचिव क्रिकेट एसोसिएशन नर्मदापुरम अनुराग मिश्रा द्वारा किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी भी प्रदान की गई।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों श्रद्धालु हुए शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जगह जगह पर किया चल समारोह का भव्य स्वागत

  एके एन न्यूज पिपरिया/ नर्मदा पुरम  भव्य शोभायात्रा निकालकर जवारो का विसर्जन मां नर्मदा में किया  ढोल ढमाके के साथ निकला चल समारोह, हजारों ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here