लोक सभा निर्वाचन 2024 पत्रकारों ने मतदान करने के लिए मतदाताओं को किया प्रेरित वाहन रैली निकाल कर पत्रकारों ने किया मतदाताओं को जागरूक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 27 March 2024

लोक सभा निर्वाचन 2024 पत्रकारों ने मतदान करने के लिए मतदाताओं को किया प्रेरित वाहन रैली निकाल कर पत्रकारों ने किया मतदाताओं को जागरूक




 

लोक सभा निर्वाचन 2024

 पत्रकारों ने मतदान करने के लिए मतदाताओं को किया प्रेरित

वाहन रैली निकाल कर पत्रकारों ने किया मतदाताओं को जागरूक

नर्मदापुरम। बुधवार को लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत नगर के पत्रकारों द्वारा वाहन रैली निकालकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए एवं मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संदेश दिया। वाहन रैली को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिया मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार भारी उत्साह के साथ शामिल हुए।

 गौरतलब है कि स्थानीय नेहरू पार्क के सामने से लोकसभा चुनाव के चलते लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पार्क में सभी पत्रकार एकत्रित हुए । इसके चलते  स्कूल, कॉलेज, संस्थाएं, संगठनों, विभागों में मतदान जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा गांव और शहरों में लोगों को मतदान हमारा मौलिक अधिकार है, हर आदमी को मतदान करना चाहिए का नारा देकर जागरूक किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, अध्यक्ष आशीष दीक्षित, आत्माराम यादव, बलराम शर्मा ,मनोज सोनी, विजय कुमारे, कैपटिन करैया ,मदन शर्मा, गजेन्द्र राजपूत, दयाराम पाल ,विपिन महंत, मुकेश भदोरिया ,पंकज शुक्ला, प्रदीप गुप्ता ,हिना अली , नेहा थापक , नेहा मालवीय, हेमंत राजपूत, सजेन्द्र , नकुल मालवीय सिवनी मालवा, इन्द्र कुमार सोनी , गोविंद चौधरी सहित अनेक पत्रकार मौजूद थे। पत्रकारों ने नेहरू पार्क से वाहन रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पर रैली का समापन हुआ। 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्धालु, जमकर हुई पुष्प वर्षा कल शिव पार्वती के विवाह की कथा में निकलेगी शिव बारात

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  देवी सती के अग्निकुंड में कूदने की कथा सुनकर श्रोता हुए भाव विह्वल भगवती पार्वती के जन्म की कथा सुनकर मगन हुए श्रद्ध...

Post Top Ad

Responsive Ads Here