नर्मदापुरम। बुधवार को कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के परिपेक्ष में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में गठित विशेष आबकारी उडनदस्ता दल द्वारा शहर में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा परिवहन, निर्माण संग्रहण ,विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सुहागपुर क्षेत्र में नयाखेड़ा एवं इंदिरा वार्ड एवं औद्योगिक क्षेत्र इटारसी के ग्राम टांगना में आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा अवैध शराब के संदिग्ध स्थलों पर दबिश कार्यवाही की गई तलाशी के दौरान कुल 30 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब एवं 1050 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर 3 प्रकरण कायम किये जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 111000/- कार्यवाही में आबकारी उडनदस्ता टीम के राजेश साहू आबकारी उपनिरीक्षक ,नीलेश पॉवर आबकारी उपनिरीक्षक आबकारी आरक्षक राजेश गौर, दुर्गेश पठारिया नगर सैनिक मदन गिरी आदि शामिल रहे आबकारी उडनदस्ता टीमो द्वारा अवैध शराब की सूचनाओ पर त्वरित कार्यवाही निरतंर जारी रहेगी।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
No comments:
Post a Comment