थाना कोतवाली नर्मदापुरम नर्मदापुरम आदर्श आचार संहिता के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा शराब का जखीरा पकड़ा
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये गए
नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब का जखीरा (करीबन 426 लीटर अवैध अँग्रेजी शराब कीमती 1,86,420/- को पकड़ने में सफलता प्राप्त की
नर्मदा पुरम । आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने पर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ० गुरकरन सिंह (IPS) द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये गए थे, निर्देशों के पालन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम पराग सैनी के नेतृत्व में थाना कोतवाली नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब का जखीरा (करीबन 426 लीटर अवैध अँग्रेजी शराब कीमती 1,86,420/- को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
गौरतलब है कि आचार संहिता लगते ही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 16 मार्च को अवैध शराब तस्कर के विरुद्ध कार्यवाही की गयी थी, इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुये थाना कोतवाली पुलिस अवैध शराब तस्करी पर सतत निगाह रखी जा रही थी, जिसके फलस्वरूप बुधवार को मुखबिर के सूचना प्राप्त होने पर राजघाट स्थित एक घर मे अवैध शराब रखी जा रही है।
जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये कुशल रणनीति तैयार की गयी एवं मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर दविश के लिये रवाना हुए। जो पुलिस टीम द्वारा अपनी सूझबूझ से राजघाट स्थित घर मे दविश दी गयी, दविश के दौरान पुलिस को 40 पेटी अँग्रेजी शराब ( करीबन 426 लीटर कीमती करीबन 1,86,420/- रूपये) की मिली जिसे पुलिस द्वारा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया।
जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
24 पेटी पॉवर 10000 सुपर स्टार बीयर ,15 पेटी आफिसर च्वाइस, 01 पेटी इंपीरियल वलू 3, आरोपी का नाम सुरेश संतोरे पिता डालचंद संतोरे उम्र 35 साल नि राजघाट मंदिर के पास नर्मदापुरम मुख्य भूमिका निरी सौरभ पांडे थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम उनि दरबारी लाल विश्वकर्मा, सउनि दिनेश मेहरा, सउनि देविराम दुबे, प्रआर विशाल भदौरिया, प्रआर शैलेंद्र कहार, प्रआर पावेल मसीह, आर राजकुमार झपाटे, आर अंकित धनगर, आर संगीत शर्मा, आर रवि कुशवाह, आर कपिल आर सबलू यादव, आर जितेंद्र सिंह, आर राजेश चौहान एवं मआर त्रिवेणी रघुवंशी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment