आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा नर्मदापुरम शहर में अंग्रेजी एवं देसी शराब कुल 9 पेटी जप्त आबकारी अधिनियम की धारा 34 1 एवं 34 2 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा पिपरिया क्षेत्र में 55 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 1250 किलोग्राम महुआ लहान जप्त जप्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 169000/- - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 21 March 2024

आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा नर्मदापुरम शहर में अंग्रेजी एवं देसी शराब कुल 9 पेटी जप्त आबकारी अधिनियम की धारा 34 1 एवं 34 2 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा पिपरिया क्षेत्र में 55 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 1250 किलोग्राम महुआ लहान जप्त जप्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 169000/-





  आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा नर्मदापुरम शहर में अंग्रेजी एवं देसी शराब कुल 9 पेटी जप्त

आबकारी अधिनियम की धारा 34- 1 एवं 34 -2 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

  पिपरिया क्षेत्र में 55 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब एवं 1250 किलोग्राम महुआ लहान जप्त 

 जप्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 169000/-

 
 नर्मदा पुरम। गुरुवार को कलेक्टर नर्मदा पुरम सुश्री सोनिया मीना के लोकसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना के आधार पर आबकारी वृत नर्मदापुरम ए की उडनदस्ता टीम के द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी राहुल ढोके के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक वासुदेवाचार्य त्रिपाठी द्वारा कुलामड़ी रोड महिला जेल के निकट एक आरोपी नवीन पटेल पिता पुरुषोत्तम पटेल उम्र 30 वर्ष के मकान पर दबिश कार्रवाई करने पर दो पेटी अंग्रेजी ब्लू चिप रॉयल शराब एवं 7 पेटी देसी मदिरा प्लेन शराब ,इस प्रकार कुल 9 पेटी देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल जमा बल्क लीटर 81 लीटर शराब जप्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 2 के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 आज की उक्त कार्रवाई में जप्त देसी ,विदेशी मदिरा की कुल कीमत लगभग 33000 की गई है।
 पिपरिया के मटकुली से लगे ग्राम चाकर, झिरीआ टोला मे आबकारी दल द्वारा संदिग्ध स्थलों पर छापामार कार्यवाही कर  55 लीटर हाथभट्टी शराब एवं 1250 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1(क) (च ) के तहत 04  प्रकरण पंजीबद्ध किए गये। जप्त की गई सामग्री की  कुल अनुमानित कीमत 169000/- है ।  

उड़नदस्ता टीम के आबकारी उप निरीक्षक  वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, सुयश फ़ौज़दार रघुवीर सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक रामदत्त शर्मा, आरक्षक नर्मदा प्रसाद मेहरा,आरक्षक कैलाश अखंडे योगेश महोबिया नगर सैनिक भैयालाल पटेल ,वसंत पटेल का सराहनीय योगदान रहा विकास लोखंडे, भावना यादव एवं नगर सैनिक राकेश चौरे  का विशेष योगदान था।

 जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर द्वारा बताया गया कि लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में  पूरे जिले भर में अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण ,निर्माण एवं विक्रय के खिलाफ मुखबिरों से सूचनायें एकत्रित कर आबकारी उडनदस्ता टीम के द्वारा लगातार प्रभावी कारवाइयां की जा रही हैं। एवं आगामी समय में भी यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी ।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 

No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here