टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे के पास फिर से पास में ही लगने लगी गुमठी बुधवार को हटाया था नपा अमले ने चाय की आड़ में चल रहा था जुआ, सट्टा और शराब प्रशासन यहां से स्थाई रूप से हटाए अतिक्रमण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 22 March 2024

टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे के पास फिर से पास में ही लगने लगी गुमठी बुधवार को हटाया था नपा अमले ने चाय की आड़ में चल रहा था जुआ, सट्टा और शराब प्रशासन यहां से स्थाई रूप से हटाए अतिक्रमण


 

टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे के पास फिर से पास में ही लगने लगी गुमठी 

बुधवार को हटाया था नपा अमले ने 

चाय की आड़ में चल रहा था जुआ, सट्टा और शराब

प्रशासन यहां से स्थाई रूप से हटाए अतिक्रमण

नर्मदा पुरम। टेलीफोन एक्सचेंज एसपी ऑफिस चौराहा के पास एक चाय की दुकान संचालित हो रही थी जिस पर सामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता था और छात्र-छात्राएं भी यहां परेशान हो रही थीं । यहीं पर सरकारी क्वार्टर थे जिनमें अधिकारी निवास करते हैं । उसके साथ ही इस चाय के टप पर असामाजिक तत्वों का डेरा सुबह से लेकर रात 12 बजे तक लगा रहता था । 
अब बुधवार को नगर पालिका अमले ने चाय के ठेले को इस जगह से तो हटा दिया लेकिन यह  थोड़े आगे संचालित किया जाने लगा है। यहां फिर से इसमें भीड़ लगना शुरू हो गई है। जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन को इस अतिक्रमण को स्थाई रूप से हटाने की कार्रवाई करना चाहिए। यहां अवैध रूप से टप रखकर  मालिक ने 200 रुपए रोज से एक चाय वाले को चाय बेचने के लिए किराए से दिया था ।  मालिक जाकर रोज शाम को 200 रुपए चाय वाले से ले जाता था।  टप को हटा दिया गया है। यह अवैध रूप से सरकारी नजूल की जगह पर चाय का ठेला लगा रहा था ।  रात को 12  बजे के बाद तक चाय का व्यवसाय करता था । लेकिन अभी आसपास ही फिर संचालित होने लगा है।

थोड़े आगे फिर संचालित होने लगा चाय का ठेला
चाय के ठेले को हटाने की कार्रवाई तो नगर पालिका ने कर दी, लेकिन अब यह आसपास फिर से शुरू हो गया है और यहां पर एक बार फिर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इससे छात्राएं काफी परेशान थीं । लड़के  दिन भर यहां बीड़ी सिगरेट पीते थे। वहीं शाम होते ही सटोरिए , जुआरियों का भी आवागमन शुरू हो जाता था। आवारा तत्व देर रात तक यहां धुआं उड़ाते रहते थे।

कंबल, चादर वालों ने भी घेर लिया फुटपाथ
इसी के साथ यहां कॉलेज रोड पर अवैध रूप से कंबल चादर वालों ने भी अपनी बड़ी-बड़ी दुकान सजा रखी है। इन्होंने पूरे फुटपाथ को घेर लिया है। आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है । इनकी दुकान रोड किनारे होने से यहां जाम की स्थिति भी कई बार निर्मित हो जाती है वही लोगों का दिन भर आवागमन भी। यह चादर कंबल वाले अधिक संख्या में यहां पहुंच गए हैं जो पूरे कालेज लोग रोड को घेर रखे हैं।

No comments:

Post a Comment

मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मातृत्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर चक्कर रोड मालाखेड़ी में शनिवार को मा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here