नर्मदापुरम स्थित विभिन्न मिठाई दुकानो का निरीक्षण किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 23 March 2024

नर्मदापुरम स्थित विभिन्न मिठाई दुकानो का निरीक्षण किया गया




नर्मदापुरम स्थित विभिन्न मिठाई दुकानो का निरीक्षण किया गया 

नर्मदा पुरम। आगामी त्योहार के दृष्टिगत शनिवार कलेक्टर  के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन से खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार एव जितेंद्र सिंग राणा द्वारा नर्मदापुरम स्थित विभिन्न मिठाई दुकानो का निरीक्षण किया। एवं  राजस्थान मिष्ठान भंडार एव केलादेवी स्वीट्स से खोवा, केसर पेड़ा, नमकीन एव मिल्क केक के कुल 05 नमूने लिए गए। त्योहार के समय खोया मिठाई आदि की मांग बढ जाने से मिलावट की संभावना को देखते हुए विभाग इस पर पैनी नजर रखे हुए है। विगत सप्ताह भर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियो द्वारा नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, सिवनी मालवा,  डोलरिया सहित अन्य स्थानों से खाद्य पदार्थों मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल एव दुध व दुग्ध उत्पाद के 80  नमूने संग्रहित किए है

उक्त नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विक्रेताओं के विरुद्ध न्यायालयीन कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। इसी दौरान अनियमितता पाए जाने पर 02 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए है। विभाग द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here