राजनैतिक दबाव में रेलवे ठेकेदार पर कार्यवाही, उत्खनन का लगाया आरोप ग्राम जुन्हेटा में शुरू होना था साइड फीलिंग का काम थाने में खड़ा करवाया खाली डंफर गोलमोल जवाब दे रहे जिम्मेदार अधिकारी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 30 March 2024

राजनैतिक दबाव में रेलवे ठेकेदार पर कार्यवाही, उत्खनन का लगाया आरोप ग्राम जुन्हेटा में शुरू होना था साइड फीलिंग का काम थाने में खड़ा करवाया खाली डंफर गोलमोल जवाब दे रहे जिम्मेदार अधिकारी


 


राजनैतिक दबाव में रेलवे ठेकेदार पर कार्यवाही,  उत्खनन का लगाया आरोप 

ग्राम जुन्हेटा में शुरू होना था साइड फीलिंग का काम

थाने में खड़ा करवाया खाली डंफर

गोलमोल जवाब दे रहे जिम्मेदार अधिकारी

नर्मदापुरम। जिले में राजनीति इन दिनों इतनी हावी है कि सरकारी काम भी अब सत्ता से जुड़े नेताओं की दादागिरी के चलते नहीं हो पा रहे है। मामला बनखेड़ी ब्लाक के ग्राम जुन्हेटा के पास रेलवे ठेकेदार द्वारा रेलवे लाइन की साइड फिलिंग के काम करने का है। यहां साइड फिलिंग का काम शुरू किया जाना था। काम शुरू होने के पहले ही स्थानीय राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार के खाली खड़े डंफर को थाने में खड़ा करवा दिया है। नायब तहसीलदार राम सिपाही मरावी ने बताया मौके पर कोई भी व्यक्ति उत्खनन करते नहीं पाया गया। हकीकत तो यह है कि बेवजह डंपर को थाने में खड़ा कराया जाना जिला मुख्यालय पर जनचर्चा का विषय बना हुआ है।

राजस्व विभाग के अफसरों को भिजवाकर करवाई कार्यवाही 

बता दें कि रेलवे ठेकेदार हरगोविंद पुरविया को रेलवे लाइन की साइड फीलिंग करने का ठेका मिला है। जिसके चलते रेलवे लाइन के बाजू में मिट्टी की पुराई होना है। काम शुरू होने के पहले ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को भिजवा कर कार्यवाही  कर दबाव बनाया गया। तीन दिन बाद भी कोई कागजी कार्यवाही नहीं की गई है। बिना कार्यवाही के डंफर को बनखेड़ी थाने में खड़ा करवा दिया गया है। मामले को लेकर जब पिपरिया एसडीएम संतोष तिवारी से बात की गई तो उनका कहना है कि बनखेड़ी तहसीलदार द्वारा कार्यवाही की गई है। उधर बनखेड़ी तहसीलदार से चर्चा के दौरान उनका कहना है कि नायब तहसीलदार के क्षेत्र में किसी सरकारी रकबे में मिट्टी उत्खनन की शिकायत मिली है, लेकिन कार्यवाही की सूचना माइनिंग विभाग को दी गई है। उधर माइनिंग विभाग द्वारा भी शुक्रवार को मौके का निरीक्षण किया गया, लेकिन अभी तक न तो प्रतिवेदन दिया गया है और न ही कोई कागजी कार्यवाही की गई है। 

विधायक जी या सरदार जी से कहलवा दो तो छोड़ देंगे

इस कार्यवाही में पिपरिया विधायक नागवंशी और डब्ल्यू सरदार का नाम आ रहा है।  नायब तहसीलदार राम सिपाही मरावी का कहना है कि विधायक  या डब्ल्यू सरदार से फोन लगवा दो तो आपका डंफर छोड़ देंगे। चर्चा भी इस बात की है कि पिपरिया विधायक नागवंशी के करीबी नवनीत नागपाल द्वारा राजनीतिक दुर्भावना के चलते अधिकारियों पर दबाव बना कर झूठी कार्यवाही करवाई जा रही है। 

न डंपर में  रेत है न मिट्टी , तब भी थाने में खड़ा करवाया

इस पूरे मामले सबसे बड़ी बात यह है कि जब डंपर में मिट्टी , रेत है ही नहीं, खाली डंफर है तो किस कारण उसे थाने में खड़ा करवाया है और उसे क्यों परेशान किया जा रहा है। यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है। किसके कहने से यह डंफर खड़ा  किया है। उसके अंदर न गिट्टी है न मिट्टी है, इसके बाद भी तहसीलदार ने खड़ा करवाया है । 

इनका कहना है

हमारे द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बनखेड़ी तहसीलदार द्वारा कार्यवाही की गई है। आप तहसीलदार से बात कर लीजिए।

संतोष तिवारी एसडीएम पिपरिया

उत्खनन को लेकर माइनिंग से दो दिन पहले कुछ लोग आए थे । तहसीलदार इसमें कार्रवाई नहीं करता। माइनिंग विभाग करता है। माइनिंग वाले आए थे, परमिशन तो उनके पास उत्खनन की नहीं थी इसमें पंचनामा बनाकर माइनिंग विभाग वाले ले गए हैं । सही में तो माइनिंग और खनन विभाग कार्रवाई करता है। राजस्व विभाग तो सूचना के लिए रहता है। उसके आधार पर हम कार्रवाई करते हैं।  हमारे द्वारा कार्यवाही नहीं की गई ।  

दिव्यांश नामदेव तहसीलदार बनखेड़ी 

दो दिन पहले स्टाफ भेजा था। डंपर भी थाने में खड़ा करा दिया गया है। यह रेलवे का काम है। हमारे पास प्रकरण आया था। पटवारी के साथ देखकर कौन क्या कर रहा है फिर हम कार्रवाई करेंगे। खनिज का मामला है डंफर तो खाली है। वर्किंग में रिपोर्ट आएगी तो देखेंगे।

श्री मरकाम जिला खनिज अधिकारी

इस मामले में नायब तहसीलदार राम सिपाही मरावी कह रहे हैं कि विधायक नागवंशी या डब्ल्यू सरदार से फोन लगवा दो। तो आपका डंफर छोड़ देंगे।

राम सिपाही मरावी नायब तहसीलदार


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here