स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्पिकमैके के तत्वावधान में कत्थक नृत्यांगना श्रीमती मऊमाला नायक ने दी प्रस्तुति - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 21 March 2024

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्पिकमैके के तत्वावधान में कत्थक नृत्यांगना श्रीमती मऊमाला नायक ने दी प्रस्तुति




 

स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्पिकमैके के तत्वावधान में कत्थक नृत्यांगना श्रीमती मऊमाला नायक ने दी प्रस्तुति 

लखनऊ घराने की सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना श्रीमति मऊमाला नायक ने अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यार्थियों को कत्थक की बारीकियों से रूबरू करवाया


नर्मदा पुरम। स्पिकमैके अर्थात सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग असिस्टेंट यूथ एक सुप्रसिद्ध अभियान है। इस अभियान में सम्मिलित स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नर्मदापुरम में स्पिक मैके के अंतर्गत लखनऊ घराने की सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना श्रीमति मऊमाला नायक ने अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यार्थियों को कत्थक की बारीकियों से रूबरू करवाया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना श्रीमति नायक व प्राचार्य ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों का स्वागत  स्कूल प्राचार्य द्वारा किया गया। प्रस्तुति प्रारंभ करते हुए नृत्यांगना श्रीमति नायक ने बच्चों को बेसिक कत्थक का ज्ञान कराया तथा बताया कि नृत्य का मुख्य केंद्र बिंदु आंखों व पैरों की गति होता है, कत्थक की 13 बेसिक मुद्राओं के बारे में जानकारी व मुद्राओं के अर्थों के बारे में भी बताया। शिव वंदना, गुरु वंदना की प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम का  मुख्य आकर्षण राधा - कृष्ण होली प्रसंग रहा। आकर्षक भाव भंगिमाओ का प्रयोग करते हुए होली प्रसंग का नृत्य वर्णन अद्भुत रहा। जिस शालीनता से नृत्यांगना श्रीमति नायक के चेहरे के भावों ने उनके विचारों को व्यक्त किया वह अद्भुत उल्लेखनीय था। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने कलाकारों से नृत्य संबंधी प्रश्न भी किए। प्रस्तुतकर्ता कत्थक नृत्यांगना श्रीमती मऊमाला नायक व उनके सहयोगी कलाकार तबले पर मोहित राज तथा हारमोनियम पर जकी अहमद रहे। प्राचार्य मोना चटर्जी ने उपस्थित कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर सुनील बाजपेई का धन्यवाद किया जिनके सहयोग से बच्चों ने प्राचीन भारतीय कत्थक विधा के बारे में जाना। आभार प्रदर्शन स्कूल उप प्राचार्य लक्ष्मी पलोहिया द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य मोना चटर्जी ने अतिथि कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम में स्कूल उप प्राचार्य लक्ष्मी पलोहिया, जनरल मैनेजर सोनल सोखी सहित शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here