लोकसभा की तैयारी हेतु नगर कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न इस अवसर पर कांग्रेसियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 19 March 2024

लोकसभा की तैयारी हेतु नगर कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न इस अवसर पर कांग्रेसियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए


 

लोकसभा की तैयारी हेतु नगर कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न

इस अवसर पर कांग्रेसियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए


नर्मदा पुरम।  स्थानीय गीता मैरिज हाल मे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई । इसमे सभी वरिष्ठजन और युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी और संगठनात्मक एवं बूथ स्तर पर आगामी रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई । 

जिसमे विशेष रूप से पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा ने कहा भाजपा आज भले अहंकार का दम भर रही हो परन्तु हम उसके भ्रष्टाचार और जनता के मुद्दों पर लोकसभा चुनाव मे जाएंगे और जनता का विश्वास हासिल करेंगे जिला अध्यक्ष गुड्डन पाण्डेय ने कहा कांग्रेस के नेता भले भाजपा मे अपना हित साधने के लिए गये हो लेकिन एक एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से साथ खड़ा है जनता हमारे साथ है। पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल फौज़दार ने कहा कांग्रेस पार्टी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान मे है और हम डटकर भाजपा को परास्त करेंगे ।

 कार्यक्रम का संचालन अनोखी राजोरिया ने एवं आभार विजेन्द्र राजपूत ने व्यक्त किया बैठक मे नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष फैज़ान उल हक़ , मधुसूदन यादव  अजय सैनी ,राकेश शर्मा  गुलाम हैदर ,सुमेर पटेल, भूपेश थापक, गुलाम मुस्तफ़ा, अनिल त्रिवेदी , राजेद्र, सीमा श्रीवास, दोहरे, बबलू राठौर, डी सी बाइयाँ , विक्की मौर्य , तारा चंद कदम, कपिल यादव , लखन रघुवंशी , विवेक श्रीवास्तव, अंकित दुबे, पियूष गुप्ता,  सिराज खान, राकेश दुबे, शैलेन्द्र तोमर , कमलेश बाथरे , पियूष जैन, महमूद फ़ाज़ली , राजू जैन, बबलू मीना आदि उपस्थित रहे !

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


No comments:

Post a Comment

मारवाड़ी स्वर्णकार समाज ने मनाया गणगौर उत्सव महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर माता गणगौर से सुख-समृद्धि और मंगल कामनाएं की

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  मारवाड़ी स्वर्णकार समाज ने मनाया गणगौर उत्सव  महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर माता गणगौर से सुख-समृद्धि और मंगल कामनाएं क...

Post Top Ad

Responsive Ads Here