आबकारी उडनदस्ता टीम द्वारा इटारसी शहर एवं पिपरिया क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
120 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब एवं कुल 10650 किलोग्राम महुआ लाहन एवं शराब बनाने की जलती हुई भट्टीया जप्त की
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कार्यवाही जप्त अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत 1153000/-
नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण विक्रय के परिपेक्ष में जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब निर्माण , बिक्री, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत 10 मई को आबकारी उडनदस्ता टीम अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही में पिपरिया क्षेत्र के पलिया पिपरिया हर्राढाना दूधी नदी के किनारे उड़नदस्ता सूचना के आधार कार्यवाही में भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री जप्त की गई। जिसमें 80 लीटर कच्ची हथभट्टी शराब एवं लगभग 12500 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर अनुपयोगी किया गया।
इटारसी शहर क्षेत्र के नाला मोहल्ला क्षेत्र उड़नदस्ता टीम द्वारा कार्यवाही में 30 लीटर देशी कच्ची हाथ भट्टी मदिरा 1150 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1 (क) के तहत प्रकरण कायम किया गये। जप्त की गई सामग्री की अनुमानि 1153000/ अंकलित की गई। आबकारी उड़नदस्ता टीम में उपनिरीक्षक सुयश फौजदार , केके पड़रिया आबकरी आरक्षक योगेश महोबिया ,राजेश गोस्वामी आरक्षक मदन रघुवंशी धर्मेंद्र बारंगे का महत्वपूर्ण योगदान रहा । जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा मुखबीरो को सक्रिय कर इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ

No comments:
Post a Comment