पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा सराफा बाजार में हुई 10 लाख 52 हजार रुपये के आभूषणो की चोरी 3 आरोपी व एक विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार दुकानदार का चचेरा भाई ही निकला मुख्य आरोपी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 9 June 2024

पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा सराफा बाजार में हुई 10 लाख 52 हजार रुपये के आभूषणो की चोरी 3 आरोपी व एक विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार दुकानदार का चचेरा भाई ही निकला मुख्य आरोपी


 

पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

सराफा बाजार में हुई 10 लाख 52 हजार रुपये के आभूषणो की चोरी 

 3 आरोपी व एक विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार

 दुकानदार का चचेरा भाई ही निकला मुख्य आरोपी


नर्मदा पुरम। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 06-07 जून की दरमियानी रात प्रार्थी मनोज पिता अन्कुलवासी स्वर्णकार निवासी बंगाली कालोनी गरीबी लाइन इटारसी का अपनी सराफा बाजार स्थित दुकान में ताला बंद कर घर चला गया।

 जब दिनांक 07/06/24 को प्रातः वह अपने दूकान पहुंचा और देखा तो दूकान में रखे सोने के जेवरात वजनी करीब 140 ग्राम कीमती करीब 10 लाख रु० के तथा नगदी 52 हजार रु० दुकान में नहीं थे। सराफा व्यवसाई मनोज स्वर्णकार द्वारा उक्त घटना की रिपोर्ट थाना इटारसी में करने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्र० 408/24 धारा 457, 380 IPC का कायम किया गया!

मामला सराफा बाजार का तथा 10 लाख रु० से अधिक की चोरी का होने थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुन्देला द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। जो पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के कुशल निर्देशन में एवं अति० पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र तथा SDOP इटारसी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इटारसी द्वारा एक टीम बनाकर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की गई । 

जो आरोपियों द्वारा दिनांक 06-07/06/24 को रात्री करीब 03.30 बजे उक्त घटना को तीनो के द्वारा अपने एक विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर घटित करना नगदी में से आरोपियों के द्वारा 4 हजार रु० खर्च करना स्वीकार किया। तीनो आरोपियों एवं एक विधि विरुद्ध बालक से प्रार्थी की दूकान का चोरी किया गया। कुल नगदी 48,000/- रु० तथा स्वर्ण आभूषण वजनी करीब 140 ग्राम कीमती करीब 10 लाख 4 हजार रु० का कुल मसरुका 10 लाख 52 हजार रु० का विधिवत जप्त कर तीनो आरोपियों तथा एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 जप्त सामग्री-सोने का एक मंगल सूत्र! सोने के 2 नग कंगन, सोने की 2 नग झुमकी, सोने के जेवरात के कतरन, सोने की बालियाँ 2 नग कुल वजनी 140 ग्राम सोना कीमती करीब 10 लाख 4 हजार रुपये, नगदी 48,000 रु० कुल मसरुका कीमती करीब 10 लाख 52 हजार रु० का!

गिरफ्तार आरोपीगण -  प्रबीन उर्फ लालू पिता तरुण स्वर्णकार उम्र 20 वर्ष निवासी बंगाली कालोनी इटारसी,रुपेश उर्फ़ रोहित पिता मनोज दास बंगाली उम्र 21 वर्ष निवासी बंगाली कालोनी इटारसी,शिवम् पिता कमलेश चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी भगवानदास वाली गली गरीबी लाइन इटारसी विधि विरुद्ध बालक एक

महत्वपूर्ण भूमिका - निरी० गौरव सिंह बुंदेला थाना प्रभारी इटारसी, ASI संजय रघुवंशी, प्र०आर० भाग्वेंद्र सिंह, भूपेश, शेख अबरार, दिनेश चौकसे, अशोक चौहान आर० हरीश डीगरसे, राजेश पवार, आकाश बारस्कर, जितेन्द्र नरवरे, रंजू उइके, अविनाशी, गजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here