पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने पुलिस लाईन में चल रहे 40 दिवसीय समर कैंप का किया समापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 14 June 2024

पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने पुलिस लाईन में चल रहे 40 दिवसीय समर कैंप का किया समापन


 

पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने पुलिस लाईन में चल रहे 40 दिवसीय समर कैंप का किया समापन


नर्मदा पुरम। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र के निर्देशन में पुलिस परिवार के 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चो के सर्वांगीण विकास हेतु पुलिस लाईन स्थित पुलिस वेलफेयर हाल में 6 मई से 14 जून तक समर कैंप का आयोजन किया गया।

शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह द्वारा 40 दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया। समर कैंप में पुलिस परिवार के बच्चो के लिये योगा, डांस, फुटबाल मेहंदी और कराटे का प्रशिक्षण प्रशिक्षको द्वारा निःशुल्क दिया गया। समापन के अवसर पर सभी प्रशिक्षको को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समर कैंप के दौरान कुल 175 प्रतिभागियो दद्वारा विभिन्न विधाओ में हिस्सा लिया गया समर कैंप में विभिन्न गतिविधियो में प्रशिक्षण लेने वाले बच्चो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। समर कैंप के समापन के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम पराग सैनी,उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष मिश्रा रक्षित निरीक्षक श्रीमति स्नेहा चंदेल सूवेदार विनय अडलक, ईशान रिछारिया एवं अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

समर कैंप के सफल आयोजन में रक्षित निरीक्षक श्रीमति स्नेहा चंदेल एवं महिला प्रधान आरक्षक जयश्री रैकवार की सराहनीय भूमिका रही।

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ



No comments:

Post a Comment

श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम: जैनब 95% और यातिका 91% से सफल

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  श्रीमती दुर्गा देवी शर्मा स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम:  जैनब 95% और यातिका 91% से सफल नर्मदा पुरम। श्रीमती दुर्गा देवी...

Post Top Ad

Responsive Ads Here