बेसमेंट में चल रही कोचिंग को लेकर नपा अलर्ट बेसमेंट में चल रही बांके बिहारी कोचिंग को बंद करने का नोटिस दिया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 1 August 2024

बेसमेंट में चल रही कोचिंग को लेकर नपा अलर्ट बेसमेंट में चल रही बांके बिहारी कोचिंग को बंद करने का नोटिस दिया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


बेसमेंट में चल रही कोचिंग को लेकर नपा अलर्ट 

बेसमेंट में चल रही बांके बिहारी कोचिंग को बंद करने का नोटिस दिया 


नर्मदापुरम्। दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई घटना को लेकर नर्मदापुरम नगरपालिका भी अलर्र्ट है। एसपीएम गेट नंबर 04 के सामने स्थित बेसमेंट में चल रही एक कोचिंग क्लासेस को नोटिस देकर बंद करने की कार्रवाई की गई है। 

दल प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर एसपीएम गेट 04 के सामने स्थित बांके बिहारी कोचिंग क्लासेस बेसमेंट में चल रही थी। जिससे नोटिस दिया गया। श्री वर्मा ने बताया सीएमओ के निर्देश पर नगर में बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी, कोचिंग सेंटरों की सर्चिंग जारी है। जैसे ही सूचना मिलती है तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।  

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती पटले ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। नगरपालिका टीम द्वारा बेसमेंट में चल रही कोचिंग सेंटरों की सर्चिंग की कार्रवाई जारी है।


No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति लाने के निर्देश दिए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here