नियमानुसार संचालित नहीं होने पर बेसमेंट के विरूद्ध की गई कार्यवाही - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 1 August 2024

नियमानुसार संचालित नहीं होने पर बेसमेंट के विरूद्ध की गई कार्यवाही


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नियमानुसार संचालित नहीं होने पर बेसमेंट के विरूद्ध की गई कार्यवाही


नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में 29 जुलाई को आयोजित वीडियों कांफ्रेंस में कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना से नर्मदापुरम जिले की नगरीय निकायों मे वेसमेंट में संचालित / बनाए गए भवन एवं संस्थानों जैसे- धर्मशाला, लाज, होटल, कोचिंग सेंटर, अस्पताल. गोदाम, व्यवसायिक भवन, आवासीय भवन, लायब्रेरी, मैरिज हाल, कार्यालय, जिम इत्यादि में आए दिन हो रही दुर्घटनाओं एवं जनक्षति को बडी गम्भीरता से लेते हुए संवेदनशीलता का परिचय देते हुए, प्रशासनिक जबावदेही को मानते हुए, प्राथमिकता से सर्वे कराकर 03 दिवस में जानकारी संग्रहित कर विधि एवं नियम के विरूद्ध संचालित संस्थाओं एवं भवन के मालिको के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

      कलेक्टर द्वारा परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण नर्मदापुरम को दिए गए निर्देशानुसार जिले की समस्त नगरीय निकायों से वेसमेंट की जानकारी ली गई, जिसमें निकायो द्वारा सर्वे कार्य कर जानकारी भेजी गई।

      सर्वे उपरांत जिले की समस्त निकायो में 80 वेसमेंट पाए गए है। जिसमें से 72 वेसमेंट शासन के नियमानुसार संचालित है एवं 08 वेसमेंट शासन नियमानुसार संचालित नहीं होने के संबंधितों के विरूद्ध निकायों द्वारा कार्यवाही की गई है।

      जिसमें नगरपालिका नर्मदापुरम में 33 में से 28 वेसमेंट शासन के नियमानुसार संचालित है एवं 05 वेसमेंट शासन नियमानुसार संचालित नहीं है, नगरपालिका इटारसी में 08 में से 08 वेसमेंट शासन के नियमानुसार संचालित है, नगरपालिका सिवनी मालवा में 04 वेसमेंट शासन के नियमानुसार संचालित है, नगरपालिका पिपरिया में 07 में से 04 वेसमेंट शासन के नियमानुसार संचालित है एवं 03 वेसमेंट शासन नियमानुसार संचालित नहीं है, नगरपरिषद सोहागपुर में 15 वेसमेंट शासन के नियमानुसार संचालित है, नगरपरिषद माखननगर में 10 वेसमेंट शासन के नियमानुसार संचालित है एवं नगरपरिषद बनखेडी में 03 वेसमेंट शासन के नियमानुसार संचालित है।



No comments:

Post a Comment

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति लाने के निर्देश दिए

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया गेहूं उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण परिवहन कार्य, स्टेकिंग और तुलाई कार्य में गति ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here