मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
डॉ हरिओम दीक्षित "चैतन्य"को प्रदान की पीएचडी डिग्री
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल की और से कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर, मिन्टो हाल में आयोजित "बृहद दीक्षांत समारोह" में सी वी रमन कालेज आफ एजुकेशन, नर्मदापुरम के सहायक प्राध्यापक डॉ हरिओम दीक्षित "चैतन्य"को मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विशेष अतिथि उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के सानिध्य में "शिक्षा संकाय"विषय में पीएचडी की डिग्री प्रदान की।
उक्त गरिमामय आयोजन में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरू एसके जैन ने सभी लगभग 328 छात्र छात्राओं, पीएच डी डिग्रीधारकों को एवं लगभग 70 गोल्ड मेडलिस्ट छात्र छात्राओं को संस्कृत भाषा में शपथ ग्रहण करायी।
इस आयोजन का विशेष आकर्षण यह था की सभी पुरुष अभ्यर्थियों ने सफेद कुर्ता पायजामा और कत्थई जेकेट और पीला साफ़ा तथा छात्राओं, महिला अभ्यर्थियों ने कीम्र कलर्स की साड़ी, कत्थई जेकेट, साफ़ा पहन कर सामायिक पोशाक पहन कर डिग्री गोल्ड मेडल प्राप्त किये।
इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुल गुरु , बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार आई.के.मंसूरी, विभिन्न विभागों के अधिष्ठातागण, अन्य संकाय विभाग प्रमुख, अधिकारी कर्मचारी एवं अभिभावक गण, छात्र छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

No comments:
Post a Comment