मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नपा के हाका दल ने किया पशु पालक पर जुर्माना
अपने पशुओं को सड़क पर आवारा छोड़ सो रहे थे चैन की नींद
नर्मदापुरम्। कलेक्टर के निर्देश पर और मुख्य नगरपालिका अधिकारी के मार्गदर्शन में प्रतिदिन हाका दल आवारा मवेशियों को पकड़ने का कार्य कर रहा है। वहीं नगर के पशु पालक अपने मवेशियों को आवारा छोड़कर चैन की नींद लेते हैं। नपा के हाका दल द्वारा ऐसे पशु पालक द्वारा आवारा छोड़ने पर एक हजार रुपए का जुर्माना किया गया। हाका दल द्वारा समझाइश दी गई कि पशुओं को आवारा छोड़ने पर सड़क पर बैठते हैं और दुर्घटना का कारण बनते हैं।
नगर पालिका हाका दल ने कालिका नगर, आयुक्त कार्यालय के सामने, चक्कर रोड ,स्वयंवरम गार्डन के सामने से मवेशियों को पकड़ कर बागदेव के जंगल में छोड़े गए साथ ही 1000 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
हाका दल प्रभारी ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में शहर के मुख्य चौक चौराहों से प्रतिदिन आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही की जा रही है जिसमे आज 57 मवेशियों को जंगल छोड़ा गया। साथ ही समझाइश देने के बाद अब जुर्माने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।

No comments:
Post a Comment