मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
शा पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत रैली निकाली, दिलाई शपथ
नर्मदा पुरम। पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रैली निकाली और सभी को संकल्प दिलाया गया, हम हमारे आसपास और कार्यालय कार्यस्थल पर स्वच्छ परिसर रखेंगे । जिससे और हम संकल्प लेते हैं कि हमारे आसपास के सभी क्षेत्रों में जहां गंदगी है वहां सफाई अभियान के तहत हम साफ सुथरा परिसर रखेंगे, हम संकल्प लेते हैं कि स्वच्छ भारत साफ सुथरा भारत, इस पखवाड़े के तहत रैली निकाली गई।
साथ ही कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। इस अवसर पर संस्था के समस्त छात्र-छात्राएं एवं प्राचार्य डॉ पीसी नरवरे सहित विभाग अध्यक्ष श्री चंद्राकर, देवेश तिवारी और संस्था के समस्त अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे । यह अभियान स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

No comments:
Post a Comment