एसडीआरएफ जवान द्वारा 2 बालिकाओं को सेठानी घाट पर डूबने से बचाया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 7 October 2024

एसडीआरएफ जवान द्वारा 2 बालिकाओं को सेठानी घाट पर डूबने से बचाया


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


 एसडीआरएफ जवान द्वारा 2 बालिकाओं को सेठानी घाट पर डूबने से बचाया 


नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिले के ग्राम पथरोटा की दो बालिका अंजू (अर्चना) पिता विजय 17 वर्ष एवं रोशनी चौधरी पिता रिकी राम चौधरी 16 वर्ष अपने परिवार के साथ सोमवार को सेठानी घाट स्थित काला महादेव घाट स्नान करने आई थी। स्नान के दौरान दोनों बालिका गहरे पानी मैं चली गई थी। 

सेठानी घाट पर ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ जवान रविंद्र जायसवाल की सजकता से दोनों बालिका को गहरे पानी मैं डूबने से बचा लिया गया। बताया गया कि एक लड़की के पेट में पानी भर गया था, जिसे निकाला गया। दोनों बालिका अब स्वस्थ और सुरक्षित है। दोनो बालिकाओं के परिवारजनों ने एसडीआरएफ के जवान के प्रति कृ‍तज्ञता ज्ञापित की।



No comments:

Post a Comment

नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्रमण

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नहरों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी ग्राम मालाखेड़ी में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने हटाया अतिक्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here