कृषि विस्तार अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 8 October 2024

कृषि विस्तार अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


कृषि विस्तार अधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन


एकेएन न्यूज़ नर्मदा पुरम। मध्य प्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर 6 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री मध्य प्रदेश शासन को संबोधित मांग पत्र राजेश चौरे प्रदेश उपाध्यक्ष कृषि विस्तार अधिकारी संघ के नेतृत्व में अपर कलेक्टर डीके सिंह को सोंपा गया।

 श्री चौरे ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 10 वर्षों से अधिक समय से शासन स्तर पर लंबित मांगों को लेकर आज पूरे प्रदेश में उक्त ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से संगठन के द्वारा दिया गया है। जिसमें प्रमुख मांग है- कृषि विस्तार अधिकारियों को रू.2800 ग्रेड पे, कृषि विस्तार अधिकारी जिस पद पर भर्ती होता है उसी पर सेवानिवृत हो जाता है सभी विभागों में उच्च प्रभार के माध्यम से पदोन्नति की जा रही है विभाग में भी उच्च प्रभार की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, नव नियुक्त कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रथम वर्ष 70 प्रतिशत द्वितीय वर्ष 80 प्रतिशत, तृतीय वर्ष 90 प्रतिशत एवं चतुर्थ वर्ष 100 प्रतिशत वेतन के स्थान पर 100 प्रतिशत वेतन एवं दो वर्ष की परीक्षा अवधि के आदेश जारी किए जाएं, सेवा में आने के पश्चात विभागीय अनुमति प्राप्त स्नातक कृषि विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति दिनांक से समय वेतनमान का लाभ दिया जाए जिन कर्मचारियों की सेवा 1 जुलाई 2023 को 35 वर्ष हो चुकी है उन्हें चतुर्थ समय वेतनमान का लाभ दिया जाए, स्थाई यात्रा भत्ता रू.300 से बढ़कर रू.3000 किया जाए एवं कृषि विस्तार अधिकारियों को पटवारी के समान अतिरिक्त भत्ता रुपए 500 के स्थान पर रू. 1000 प्रति माह एवं एग्री स्टेट भत्ता 4000 रुपए प्रतिमाह दिया जाए। ज्ञापन में उपस्थित प्रतिनिधियों में प्रमुख है राजेश रिछारिया जिला अध्यक्ष, बीएस तोमर, एनके उमरे, ओ‌पी मालवीय, पीके पांडे, बृजेश ऊईके, राजकुमार ऊईके, अशोक सोनी आदि उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   धार्मिक गीतों से सजी शाम , गायक कलाकारों ने गाए देवी भजन और गीत नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा प्रति रविवा...

Post Top Ad

Responsive Ads Here