नेशनल कबड्डी, वॉलीबाल में टीम उपविजेता - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 20 October 2024

नेशनल कबड्डी, वॉलीबाल में टीम उपविजेता


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


नेशनल कबड्डी, वॉलीबाल में टीम उपविजेता


नर्मदापुरम। हाल में स्पोर्ट्स टूरिज्म ऑफ इंडिया द्वारा ओडिशा के राउरकेला में आयोजित 8वीं नेशनल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की कबड्डी और वालीबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों टीमें प्रतियोगिता में उपविजेता रही। इन टीमों में समेरिटंस के विद्यार्थियों ने प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों के लौटने पर विद्यालय में उनका सम्मान किया गया। 

टीम के कोच और समेरिटंस विद्यालय के खेल प्रभारी सचिन खम्परिया ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में देशभर की दस से अधिक टीमों ने भागीदारी की थी। इसमें मध्यप्रदेश की टीम का खिताबी मुकाबला ओडिशा की टीम से हुआ। अंतिम मुकाबले में प्रदेश की टीम ने कांटे के मुकाबले में 28 के मुकाबले 24 पाइंट स्कोर किया। इस प्रकार उप विजेता रही। वहीं वालीबाल में भी एक-एक मैच की बराबरी के बाद अंतिम सेट में कड़े संघर्ष में बिहार की टीम से 2 पाइंट के अंतर से हारी।

 समेरिटंस विद्यालय में सोमवार को डायरेक्टर डा आशुतोष शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, वैशाली तिवारी सहित अन्य शिक्षकों ने पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


No comments:

Post a Comment

पुलिस लाइन में 'वर्धमान फैब्रिक्स सुसज्जित बैडमिंटन हॉल' का किया भव्य उद्घाटन

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  पुलिस लाइन में 'वर्धमान फैब्रिक्स सुसज्जित बैडमिंटन हॉल' का किया भव्य उद्घाटन यह आयोजन पुलिस बल के कल्याण ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here