मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन 30 एवं 31 मार्च को
विद्यार्थियों के लिए केरियर काउंसलिंग सेशन भी होगा
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जिला मुख्यालय पर 30 और 31 मार्च 2025 को पुस्तक एवं गणवेश मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला शासकीय नर्मदा महाविद्यालय स्थित खेल प्रशाल (डोम) में आयोजित होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी एसपीएस बिसेन ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में अशासकीय / प्रायवेट विद्यालयों में संचालित पुस्तकों एवं गणवेश की उपलब्धता कराई जाएगी। इसके अलावा, मेले में विद्यार्थियों के लिए केरियर काउंसलिंग सेशन का भी आयोजन किया जाएगा। इस सेशन के माध्यम से विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा तथा उन्हें उच्च शिक्षा और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जाएंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने अशासकीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों को आमंत्रित करते हुए अपील की है कि वे इस मेले में अवश्य शामिल हों और इसका लाभ उठाएँ।

No comments:
Post a Comment