मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नर्मदांचल के गौरव आईपीएस पुलिस महानिदेशक मनीष शंकर शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई
स्व श्री शर्मा की पुण्य स्मृति में नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा एनईएस शिक्षा महाविद्यालय बुधवाड़ा परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
एके एन न्यूज़ नर्मदा पुरम। नर्मदांचल के गौरव आईपीएस पुलिस महानिदेशक मनीष शंकर शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
नर्मदांचल के गौरव स्पेशल डीजी रेल मनीष शंकर शर्मा असामयिक निधन विगत 16 मार्च की रात में नई दिल्ली में उपचार के दौरान हो गया। उनकी पुण्य स्मृति में नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा एनईएस शिक्षा महाविद्यालय बुधवाड़ा परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी एवं सोसाइटी द्वारा संचालित विद्यालय ,महाविद्यालय परिवार द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
ज्ञात हो कि मनीष शंकर शर्मा भारतीय पुलिस सेवा में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं उन्होंने अपने सेवा कल के दौरान चार देशों में अपनी सेवाएं प्रदान की श्री शर्मा को कैलिफोर्निया राज्य के सैन डिएगो शहर में विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया तथा 20 जुलाई को उन्हें सम्मानित करते हुए इस दिन को हर साल मनीष शंकर शर्मा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। श्री शर्मा रायसेन सतना छिंदवाड़ा एवं खंडवा जिलों में एसपी भी रह चुके हैं। मनीष शर्मा की स्कूलिंग डेली कॉलेज इंदौर एवं भोपाल स्कूल आफ सोशल साइंस से ग्रेजुएशन किया उसके बाद बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ पिपलानी से मार्केटिंग में एमबीए किया। उनके निधन से पुलिस महकमे के साथ-साथ समाज ने एक अच्छा व्यक्तित्व को दिया जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है।
श्रद्धांजलि सभा में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ज्योत्सना खरे ने कहा कि मनीष शंकर शर्मा का जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है , अपने वक्तव्य में विद्यालय संचालन समिति के सदस्य संतोष मेंव्यास ने कहा कि मनीष शंकर शर्मा एक मिलनसार एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व एवं कर्मनिष्ठ थे। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संजय गार्गव ने कहा कि छिति जल पावक गगन समीरा पंच रचित यह अधम शरीरा यह शरीर पंचतत्व पृथ्वी जल अग्नि वायु आकाश से बना हुआ है एवं यह शरीर तो नष्ट हो जाता है लेकिन आत्मा सदैव अजर और अमर रहती है मनीष भैया के कृतित्व हमेशा अजर और अमर रहेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ज्योत्सना खरे नर्मदा एजुकेशन सोसाइटी के सदस्य केके अग्रवाल, एस सैफी विद्यालय संचालन समिति सदस्य संतोष व्यास ,प्रशांत दुबे मुन्नू , राजेश पटेरिया सत्यम अदलिया ,पं रामलाल शर्मा शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रिंस जैन महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संजय गार्गव एवं नर्मदा शिक्षा समिति के सदस्य तथा समिति द्वारा संचालित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं स्टाफ ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित अर्पित किए।



No comments:
Post a Comment