मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सोहागपुर में 9 करोड़ 19 लाख की लागत से 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
एवं सोनपुर में 65 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का किया भूमि पूजन
शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी - विधायक
सोहागपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत शासकीय सामुदायिक केंद्र सोहागपुर का उन्नयन (50 बिस्तरीय) जिसकी लागत 9 करोड़ 19 लाख रुपए का साथ ही 15वे वित्त आयोग में स्वीकृत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्य योजना के अंतर्गत 65.00 लाख से स्वीकृत उप स्वास्थ्य केंद्र भवन सोनपुर के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन मुख्य अतिथि नरेंद्र शिवाजी पटेल मंत्री लोग स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन, विशेष अतिथि दर्शन सिंह चौधरी सांसद श्रीमती माया नारौलिया सांसद राज्यसभा,अध्यक्षता विजयपाल सिंह विधायक विधानसभा क्षेत्र, सोहागपुर, विशिष्ठ अतिथि श्रीमती प्रीति शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा श्रीमती लता पटैल अध्यक्ष नगर परिषद, आकाश रघुवंशी अश्विनी सरोज मंडल अध्यक्ष आशीष विश्वकर्मा पार्षद की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह ने संबोधन में कहा कि शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहागपुर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र भवन सोनपुर में में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार निरंतर स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। हमारी सरकार जनता की स्वास्थ्य सुविधा की चिंता करती है। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोहागपुर स्वास्थ्य से संबंधित संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment