आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान में निरंतर कार्यवाही जारी
नर्मदापुरम शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यवाही 95 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब, एवं 2000 किलोग्राम महुआ लहान जप्त
आबकारी अधिनियम के अंतर्गत हुई कार्यवाही
जप्त अवैध सामग्री की अनुमानित कीमत 219000/- रुपए बताई गई
नर्मदापुरम। कलेक्टर सोनिया मीना के अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रय निर्माण परिवहन संग्रहण के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को वृत्त नर्मदापुरम अ मे आबकारी दल द्वारा कुचवांदिया मोहल्ला ,सिकलीकर मोहल्ला ,मछ्ली बाजार एवं मालाखेड़ी के संदिग्ध स्थलों पर छापामार कार्यवाही कर 45 लीटर हाथभट्टी शराब एवं 550 kg महुआ लहान जप्त कर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1(क) के तहत 05 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए |
शनिवार को वृत्त नर्मदापुरम ग्राम आरी 600 किलोग्राम लाहन
20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा 2 प्रकरण अज्ञात। रविवार को कुचबंदिया मोहल्ला माखन नगर 300 किलोग्राम लाहन 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा ग्राम बागरा तवा 250 किलोग्राम लाहन ग्राम जावली 300 किलोग्राम लाहन आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 5 प्रकरण कायम कुल 850 किलोग्राम लाहन 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की, कार्यवाही मे आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे, गणपति बोबडे, भावना यादव का योगेश कुमार, सैनिक मदन गोस्वामी, मोहनलाल यादव, दशरथ यादव थे। सराहनीय योगदान रहा। आबकारी दल द्वारा सटीक सूचनाएं संकलित कर, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी



No comments:
Post a Comment