साहित्य, संगीत, शिक्षा एवं खेल जगत से जुड़ी संस्थाओं द्वारा मनीष शंकर शर्मा को श्रद्धांजलि - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 23 March 2025

साहित्य, संगीत, शिक्षा एवं खेल जगत से जुड़ी संस्थाओं द्वारा मनीष शंकर शर्मा को श्रद्धांजलि


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


साहित्य, संगीत, शिक्षा एवं खेल जगत से जुड़ी संस्थाओं द्वारा मनीष शंकर शर्मा को श्रद्धांजलि


 एके एन न्यूज़ नर्मदापुरम। स्थानीय तिलक भवन में नगर के साहित्यकारों, संगीत साधकों और खेल प्रेमियों द्वारा एडीजी मनीष शंकर शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त आयोजन में नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। वरिष्ठ जनों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर नर्मदापुरम कला जगत, पत्रकार, सुर वाणी संस्था, वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था, श्रीराम लीला समिति, नव अंकुर संस्था, शिव संकल्प साहित्य परिषद, किसलय,अलाप, एकरंग, मां नर्मदा आव्हान समिति, साथी शिक्षण संस्था, व्यापारी महासंघ, म्यूजिक जोन, कायस्थ महासभा, लॉयंस क्लब, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब, फ्लोर ग्रुप, गुरुद्वारा समिति, मनु तुलसी, यादगार संस्था, मां नर्मदा सहयोगी संस्था, जिला कलाकार संघ, जिजोतिया ब्राह्मण समाज, पाठक मंच, मंडी ग्रुप,भविष्य विशेष विद्यालय, आर्किटेक्ट संघ, खेल खिलाड़ी संघ, नर्मदा कबड्डी संघ, मठ-मंदिर समिति, योग आयाम, नगर पर्यावरण गतिविधि एवं दिशा म्यूजिक क्लासेज सहित लगभग पचास संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


No comments:

Post a Comment

थाना इटारसी पुलिस द्वारा 17 पेटी अवैध शराब जप्त की नर्मदा

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  थाना इटारसी पुलिस द्वारा 17 पेटी अवैध शराब जप्त की नर्मदा पुरम। इटारसी 28 मार्च को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here