राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल में नर्मदापुरम के पांच खिलाड़ी - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 1 April 2025

राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल में नर्मदापुरम के पांच खिलाड़ी


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल में नर्मदापुरम के पांच खिलाड़ी


नर्मदापुरम। जहानाबाद बिहार में संपन्न हुई 46वी जूनियर राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमालय हैंडबॉल अकादमी नर्मदापुरम के 5 खिलाड़ी जीत खरारे, सतीश मशराम, विकास सेन, लवकुश, चिराग ने मध्यप्रदेश से प्रतिनिधित्व किया। 

इस उपलब्धि पर समेरिटन्स स्कूल के संचालक और मध्यप्रदेश हैंडबॉल एसोसियेशन के उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष शर्मा प्राचार्या श्रीमती प्रेरणा रावत, जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल, सचिन खम्परिया, ऑस्कर एरिन मोजेस, विनोद कुमार साहू, विक्रांत खम्परिया, शिखा खम्परिया सहित सभी हैंडबॉल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने वाले खिलाड़ी हिमालय हैंडबॉल अकादमी नर्मदापुरम के ही है।


No comments:

Post a Comment

समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम   समेरिटंस विद्यालयों के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा ब...

Post Top Ad

Responsive Ads Here