मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
*ऐतिहासिक कार्य: मीनाक्षी चौक के सौंदर्यीकरण और कार्य लोकार्पित, मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा, सुलभ काम्प्लेक्स का उद्घाटन*
मीनाक्षी चौक अब नर्मदापुरम् की शान बनेगा: सांसद दर्शन सिंह चौधरी
*यह मेरे जीवन का स्वर्णिम दिन : नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव*
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने जन्मदिन पर 101 पौध का रोपण किया
नर्मदापुरम्। मीनाक्षी चौक अब नर्मदापुरम् की शान बनेगा।आज नगर में बहुत बड़ा लोकार्पण और प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ है। पहले जब नर्मदापुरम् आते थे तो कहते थे मीनाक्षी चौक से मत जाना वहां जाम लगता है। इटारसी से आते या फिर माखननगर से यह बात हमारी जुवान पर रखी रहती थी। इस जाम से मुक्ति दिलाने पर नगरपालिका परिषद और विधायक डॉ सीताशरण शर्मा का आभार व्यक्त करता हूं। यह बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मीनाक्षी चौक के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण के कार्य और नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कहीं।
उन्होंने इस अवसर पर नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर का द्वितीय फेस का उद्याटन किया गया है। अयोध्या में पूरा विश्व का मंदिर बन रहा है। कुछ दिनों पहले हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पचमढ़ी आए थे उन्होंने वहां भी सौगात दे गए। आपने जो कमल के फूल की बटन दवाई है उसकी कीमत हम चुका तो नहीं सकते लेकिन प्राण प्रण से आपकी सेवा में जुटे रहेंगे। विकास कार्यों के लिए उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष की तारीफ की।
*आज का दिन नपाध्यक्ष और सांसद के लिए समर्पित*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहा कि आज का दिन नपाध्यक्ष नीतू यादव के लिए और सांसद दर्शन सिंह चौधरी के लिए समर्पित है। आपने हमारी भाजपा की नगरपालिका बनाई जिसके चलते नगर विकास के कार्य और जनसमस्या निवारण के कार्य नपाध्यक्ष नीतू यादव और पार्षदगण कर रहे हैं।
नपाध्यक्ष की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि आपने इतने अनूठे कार्य करके दिखाए जिसमें महत्वपूर्ण सुलभ शौचालय का निर्माण है। इसकी मांग बहुत दिनों से हो रही थी। आप निरंतर विकास कार्य को गति से करें यही शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में विकास कार्याें की नई गाथा लिखेंगे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण की बात कहते नहीं है महिला सशक्तिकरण का कार्य किया है। उन्होंने नपाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
*जाम से छुटकारा मिला हैअब जाम से भी मिले*
मीनाक्षी चौक के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के दौरान प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य पं. सोमेश परसाई ने कहा कि इन विकास कार्यों से जाम से छुटकारा मिल गया है अब जाम से भी छुटकारा मिल जाए। जब स्वच्छता आती है तो स्वास्थ्यता आ जाती है। सभी जन प्रतिनिधियों का एक ही भाव दिखा है कि नर्मदापुरम् विश्व के पटल पर छा जाए। उन्होंने मां नर्मदा की महिमा का बखान करते हुए कहा कि मां नर्मदा की प्रथम प्रदक्षिणा मार्तण्ड ऋषि ने की पर्वतों से की थी।
उन्होंने सोचा कहीं मां नर्मदा के जल में पैर न चला जाए। वे नर्मदा में स्रान भी नहीं करते थे। जब भी तप करेंगे तो सारे देवी देवता मां नर्मदा किनारे आ जाते हैं।
*मेरे जीवन का स्वर्णिम दिन है : नपाध्यक्ष नीतू यादव*
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि हम नगर विकास के कार्य लगातार कर रहे हैं। अभी हाल ही में विवेकानंद घाट पर जीर्णोद्वार के कार्य व भूमिजन के साथ वार्डों में करोड़ों के विकास कार्य का लोकार्पण किया था। आज का दिन मेरे जीवन का स्वर्णिम दिन है, क्योंकि मीनाक्षी चौक के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का लोकार्पण, नए मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और सुलभ काम्प्लेक्स का ऐतिहासिक कार्यों का लोकार्पण हुआ है। आप सभी जनप्रतिनिधिगणों के मार्गदर्शन में जल्द ही 20 करोड़ की राशि से नर्मदा लोक का कार्य प्रारंभ होगा, 5 करोड़ से अडोटोरियम बन रहा है। रामलीला मैदान को स्टेडियम का रूप दे दिया गया है। जहां डे नाइट मैच हो सकेंगे। और 15 करोड़ की लागत से नगर के नालों का निर्माण होगा।
*मंदिर समिति ने किया तुलादान*
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मीनाक्षी चौक मंदिर समिति द्वारा नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के जन्मदिन पर और ऐतिहासिक कार्य के लोकार्पण पर उनका तुलादान किया गया। साथ ही अनेक लोगों उन्हें गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी।
*विधायक डॉ शर्मा ने दिया आशीर्वाद*
कार्यक्रम के बाद पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीताशरण शर्मा द्वारा नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव को जन्मदिन पर आशीर्वाद दिया। इस दौरान नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने उनका जोरदार स्वागत किया।
*
यह अतिथि रहे उपस्थित रहे*
कार्यक्रम में आचार्य पं. सोमेश परसाई, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, सभापतिगण, पार्षदगण, उपयंत्री आयुषी रिछारिया, महेंद्र सिंह तोमर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, हंस राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोकुल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, राहुल सोलंकी आदि अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने किया और आभार नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने माना।
--------------------
*नपाध्यक्ष ने रसूलिया में किया 101 पौधों का रोपण*
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा अपने जन्मदिन और विश्व पर्यावरण के अवसर पर रसूलिया में वार्ड 21 में नपा निधि से नवनिर्मित पार्क में 101 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, वार्ड पार्षद महिमा रोहित गौर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, मंडल अध्यक्ष रूप राजपूत, कपिल चौहान, गब्बर राजपूत, सहित वार्ड के अनेक लोग उपस्थित थे।
*लगी सौगातों की झड़ी*
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के जन्मदिन पर सांसद दर्शनसिंह चौधरी द्वारा पार्क में ओपन जिम की सौगात दी गई। साथ ही राज्यसभा सांसद माया नारोलिया द्वारा भजन हेतु ढोलक और अन्य सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान वार्डवासियों ने अपनी समस्याएं सुनाई। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद महिमा रोहित गौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर अतिथिगणों द्वारा वार्डवासियों से कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए जा रहे पौधों का संरक्षण करें। कोई पौधा सूख जाता है उसके स्थान पर तत्काल नया पौधा लगाएं। नगर को साफ स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करें।
No comments:
Post a Comment