सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री से मूंग खरीदी का किया आग्रह - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 12 June 2025

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री से मूंग खरीदी का किया आग्रह


 

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ


सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री से मूंग खरीदी का किया आग्रह 


भोपाल मुख्यमंत्री निवास पर समत्व भवन में प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नर्मदापुरम नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सम सम्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री से ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन का आग्रह किया।

 सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को याद दिलाया कि आपने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं को गति प्रदान की है, आपने प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प की पूर्ति के लिए  'सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना' के माध्यम से किसानों को अन्नदाता से ऊर्जा बनाने के लिए कार्य किया है। आपने कृषि आधारित उद्योगों को स्थापित करने के लिए किसान हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये है। उनका दीर्घकालीन लाभ किसानों को प्राप्त होगा। 

 इसके साथ ही किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ पहुंचने के लिए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मूंग खरीदी प्रारंभ करने आग्रह किया।


No comments:

Post a Comment

पुलिस लाइन में 'वर्धमान फैब्रिक्स सुसज्जित बैडमिंटन हॉल' का किया भव्य उद्घाटन

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  पुलिस लाइन में 'वर्धमान फैब्रिक्स सुसज्जित बैडमिंटन हॉल' का किया भव्य उद्घाटन यह आयोजन पुलिस बल के कल्याण ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here