अवैध शराब का परिवहन संग्रहण एवं विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही जारी 48 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की, 120 पाव देशी शराब सादा ,12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा एक दो पहिया वाहन जप्त आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 5 प्रकरण कायम किए जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 109560 रूपए बताई गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 19 September 2025

अवैध शराब का परिवहन संग्रहण एवं विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही जारी 48 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की, 120 पाव देशी शराब सादा ,12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा एक दो पहिया वाहन जप्त आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 5 प्रकरण कायम किए जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 109560 रूपए बताई गई



 अनंत सोनी जिला ब्यूरो प्रमुख 


अवैध शराब का परिवहन संग्रहण एवं विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही जारी

  48 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की, 120 पाव देशी शराब सादा ,12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा एक दो पहिया वाहन जप्त 

 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 5 प्रकरण कायम किए

 जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 109560 रूपए बताई गई


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। 18 एवं 19 सितंबर को आबकारी वृत नर्मदापुरम अ अंतर्गत अवैध शराब परिवहन विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण एवं विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए नर्मदापुरम शहर अंतर्गत माखननगर रोड, घानाबाढ, मालाखेड़ी, कोठी बाजार एवं न्यास कॉलोनी मे आबकारी टीम नर्मदापुरम अ के द्वारा की गई। 

कार्यवाही में 48 पाव विदेशी मदिरा,120 देशी मदिरा, 12 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं एक दो पहिया वाहन जुपिटर जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34( 1)  के 05 प्रकरण कायम किए गए जप्त मदिरा एवं वाहन की अनुमानित कीमत 109560 रूपए आँकी गई। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक केके पडरिया, हितेश विशोरिया, सोनाली डाबर, मुख्य आरक्षक रघुवीर निमोदा, डीपी मांझी आरक्षक धर्मेंद्र बारांगे, गणपति बोबडे एवं भावना यादव उपस्थित रहे। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध  कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।


No comments:

Post a Comment

कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  कांग्रेस ने किसान वेयरहाउस जासलपुर पहुंचकर किसानों के ट्रालियों के टोकन बटवाए एवं तुलाई चालू कराई नर्मदा पुरम । कां...

Post Top Ad

Responsive Ads Here