अवैध रूप से खाद विक्रय करने वाले विक्रेता पर हुई सख्त कार्रवाई, दुकान सील - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 3 September 2025

अवैध रूप से खाद विक्रय करने वाले विक्रेता पर हुई सख्त कार्रवाई, दुकान सील


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


अवैध रूप से खाद विक्रय करने वाले विक्रेता पर हुई सख्त कार्रवाई, दुकान सील


एके एन न्यूज नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने जिले में खाद एवं उर्वरकों की कालाबाजारी तथा अमानक खाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है कि सभी अनुविभागीय अधिकारी नियमित रूप से खाद एवं उर्वरक विक्रेताओं के संस्थानों का निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई करें। उक्त निर्देशों के परिपालन में, अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम श्रीमती नीता कोरी के मार्गदर्शन में बुधवार को तहसीलदार ग्रामीण द्वारा ग्राम बांद्राभान-रायपुर में औचक निरीक्षण कर कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर खाद विक्रेता की दुकान पर निरीक्षण करने पर 78 बोरी यूरिया एवं 92 बोरी डीएपी खाद अधिक कीमत पर अवैध रूप से विक्रय करते हुए पाई गई। अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विक्रेता की दुकान सील कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here