सिन्धु दुर्गा महोत्सव कृष्णापुरी की दुर्गा प्रतिमा बनी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र
मैया के दर्शन कर मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़
एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। शारदीय नवरात्रि पर्व के चलते शहर में अनेक स्थानों पर मां भवानी की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई है। वहीं सतरास्ते के समीप सिन्धु दुर्गा महोत्सव समिति कृष्णापुरी में विराजी मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है।
समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां भवानी के दर्शन के लिए प्रतिदिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जो भी भक्त मां दुर्गा के दर्शन के लिए सिन्धु दुर्गा महोत्सव कृष्णापुरी में आ रहा है वो यहां से मां का आशीर्वाद लेकर ही जा रहा है।
इस अवसर पर सिन्धु दुर्गा महोत्सव समिति कृष्णापुरी के पदाधिकारियों में निलेश वाधवानी, अविनाश मूलचंदानी, मुकेश टहलानी, गोपाल सत्या, तरुण मूलचंदानी, सुरेन्द्र नवलानी सहित समिति के अन्य सदस्यों द्वारा मां भवानी का विशेष श्रृंगार किया गया।


No comments:
Post a Comment