दीपावली की सफाई में निकला 55 ट्राली कचरा, नपाध्यक्ष और सीएमओ के विशेष निर्देश पर नपा ने दीपावली से पूर्व चलाया विशेष स्वच्छता अभियान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 19 October 2025

दीपावली की सफाई में निकला 55 ट्राली कचरा, नपाध्यक्ष और सीएमओ के विशेष निर्देश पर नपा ने दीपावली से पूर्व चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 दीपावली की सफाई में निकला 55 ट्राली कचरा, नपाध्यक्ष और सीएमओ के विशेष निर्देश पर 

नपा ने दीपावली से पूर्व चलाया विशेष स्वच्छता अभियान 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम्। दीपावली के पावन पर्व पर नगरपालिका द्वारा रविवार को अलसुबह से देर रात तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समूचे नगर से 55 ट्राली कचरा निकाला गया। खबर लिखे जाने तक स्वच्छता अभियान जारी था। 

स्वच्छता निरीक्षक अनुराग तिवारी ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर दीपावली पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ले, गली और बाजार क्षेत्र से सुबह से शाम होते होते 55 ट्राली से अधिक कचरा निकाला गया। दिन भर सभी स्वच्छतादूत तैनात रहे।  वार्डों में निकलने वाले कचरे, गंदगी और अन्य सामग्री एकत्रित कर ट्रालियों में भरा गया। श्री तिवारी ने बताया कि बाजार क्षेत्र में 24 घंटे स्वच्छता दल मौजूद रहेगा। नपा द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को लेकर नागरिकों ने नपा के प्रति आभार जताया। वहीं पार्षदगणों द्वारा भी भूरी भूरी प्रशंसा की गई। 

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि दीपावली पर्व के दौरान घरों में से कचरा निकलता है। जिसके चलते समूची स्वच्छता टीम को सख्त निर्देश दिए गए थे कि जैसे जैसे वार्डों में कचरा निकलता है उसे तत्काल उठाने का प्रबंध करें। किसी भी वार्ड में कचरा न दिखे ऐसी व्यवस्था की जाए। उन्होंने नागरिकों से भी कहा कि घर से निकलने वाले कचरा यहां वहां न फैंककर एक जगह एकत्रित करें और वाहन आने पर उसी में डालें।


No comments:

Post a Comment

जिला चिकित्सालय में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का किया गया आयोजन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  जिला चिकित्सालय में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का किया गया आयोजन नर्मदापुरम//  मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्र...

Post Top Ad

Responsive Ads Here