सदर की महारानी निकली नगर भ्रमण पर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची विसर्जन घाट समिति सदस्यों द्वारा आरती, प्रसादी वितरण कर, मां दुर्गा को नर्मदा में विसर्जित किया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 4 October 2025

सदर की महारानी निकली नगर भ्रमण पर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची विसर्जन घाट समिति सदस्यों द्वारा आरती, प्रसादी वितरण कर, मां दुर्गा को नर्मदा में विसर्जित किया

 



मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सदर की महारानी निकली नगर भ्रमण पर 

शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची विसर्जन घाट 

समिति सदस्यों द्वारा आरती, प्रसादी वितरण कर, मां दुर्गा को नर्मदा में विसर्जित किया 



एके एन न्यूज नर्मदा पुरम। युवा जय दुर्गे उत्सव समिति सदर बाजार द्वारा सदर की महारानी के रूप में नगर की सबसे मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई थी। जो कि नवरात्रि भर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी रही। गौरतलब है कि पूरे नवरात्र में दर्शकों की भीड़ उमड़ रही थी। श्रद्धालुओं ने मां भवानी के विराट रूप के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

युवा जय दुर्गे उत्सव समिति सदर बाजार द्वारा शारदीय नवरात्र पर स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंची, इस दौरान समिति सदस्यों द्वारा पगड़ी लगा कर डीजे और ढोल ढमाके की धुन पर नाचते हुए आगे आगे चल रहे थे। शहर में कई स्थानों पर मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा का भव्य स्वागत किया गया। वहीं विसर्जन स्थल पर समिति सदस्यों द्वारा मां भगवती की आरती उतार कर दुर्गा प्रतिमा को मां नर्मदा में विधि विधान के साथ विसर्जित किया गया।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here