जिले में दीपावली पर्व को लेकर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुदृढ़ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 19 October 2025

जिले में दीपावली पर्व को लेकर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुदृढ़


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 जिले में दीपावली पर्व को लेकर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार 

सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाएं सुदृढ़


एके एन न्यूज नर्मदापुरम/ आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार जिले के सभी अनुविभागों में सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, अवैध पटाखा विक्रय, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं अग्नि सुरक्षा की व्यवस्थाएं सुदृढ़ की गई हैं। सभी अनुविभागीय अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा सतत निरीक्षण, सर्चिंग एवं निगरानी की जा रही है। जिले भर में किसी भी अनुवीबाग में वर्तमान में कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है।

अनुविभाग सिवनी मालवा अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा 10 दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए। लगभग 150 किलोग्राम मावा की जब्ती की कार्रवाई की गई। अवैध पटाखों की सर्चिंग लगातार जारी है। दीपावली के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु 10 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गईं तथा 3 प्रकरणों में (धारा 170 BNSS) जेल भेजने की कार्रवाई की गई। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर पालन कराया जा रहा है। पटाखा बाजार में सभी दुकानों पर फायर एक्सटिंग्विशर रखे गए हैं तथा फायर टैंकर एवं फायर ब्रिगेड निर्धारित स्थलों पर तैनात हैं।

इसी प्रकार से अनुविभाग पिपरिया में भी एसडीएम आकिप खान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा 6–7 दुकानों से सैंपल कलेक्शन कर परीक्षण हेतु भोपाल भेजे गए। 408 किलोग्राम मावा की जब्ती की गई। अवैध पटाखों की सर्चिंग जारी है तथा सूचना के आधार पर तीन-चार संदिग्ध स्थानों पर ज़ब्ती की कार्रवाई की गई। राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सतत गश्त एवं दुकानों की जांच की जा रही है। सभी क्षेत्रों में ड्यूटी आदेश जारी कर अधिकारियों की तैनाती की गई है। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश लागू हैं। पटाखा बाजारों में अग्नि सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

सोहागपुर अनुविभाग में एसडीएम सुश्री प्रियंका भलावी द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ दो दुकानों से मिठाई एवं नमकीन के सैंपल एकत्र कर जांच हेतु भेजे गए। अवैध पटाखों की सर्चिंग जारी है एवं गठित दलों द्वारा संदिग्ध स्थलों की जांच की जा रही है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु 5 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां एवं 3 (170 BNSS) जेल भेजने की कार्रवाई की गई। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण हेतु आदेश जारी किए गए हैं। पटाखा बाजारों में फायर एक्सटिंग्विशर की व्यवस्था के साथ फायर ब्रिगेड भी तैनात है तथा फायर डेमोन्स्ट्रेशन भी कराया गया है।

अनुविभाग इटारसी में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण के तहत 15 दुकानों से 9 लीगल एवं 22 सर्विलांस सैंपल लिए गए। अवैध पटाखों की जब्ती में बड़ी कार्रवाई करते हुए भाट मोहल्ला निवासी अभिषेक राजपूत के घर से ₹1,03,435 मूल्य के पटाखे ज़ब्त किए गए तथा अपराध क्रमांक 824/25 धारा 288 BNS एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के साथ 4 (170 BNSS) जेल कार्यवाहियां की गईं। सभी पटाखा बाजारों में फायर एक्सटिंग्विशर एवं फायर ब्रिगेड की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। राजस्व, पुलिस, नगरपालिका एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।

नर्मदापुरम अनुविभाग में एसडीएम श्रीमती नीता कोरी द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग को प्राप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड नर्मदापुरम से लगभग 20 किलोग्राम नकली मावा की जब्ती की गई। जिलेभर में 5 लीगल सैंपल एवं 3 सर्विलांस सैंपल लिए गए, वहीं माखननगर में 2 लीगल एवं 6 सर्विलांस सैंपल कलेक्ट किए गए। अवैध पटाखों की सर्चिंग एवं कार्यवाही लगातार जारी है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु 6 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं 4 (170 BNSS) जेल कार्यवाहियां की गईं। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं अग्नि सुरक्षा के सभी उपाय लागू किए गए हैं। सभी पटाखा बाजारों में फायर एक्सटिंग्विशर, फायर टैंकर और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से सतत निरीक्षण कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment

कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है

 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम  कोई भी संकट आए देवी मां के दुर्गा कवच का पाठ करने से विजय मिलती है  नर्मदा पुरम। माँ जगदंबा की कृपा से हर समस्या ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here