नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया वार्ड 11 एवं 14 के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 14 December 2025

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया वार्ड 11 एवं 14 के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया वार्ड 11 एवं 14 के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण 


नर्मदापुरम्। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व में लगातार नगर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। ऐसा कोई भी वार्ड नहीं है जिसमें निर्माण न किए जा रहे हों। सबका साथ सबका विकास की मूलमंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं। 

कार्य प्रभारी एवं नपा में उपयंत्री अंबक पाराशर ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा वार्ड 11 एवं 14 में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वार्ड 11 में 30 लाख की लागत से बन रही नाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पार्षद गणेश बाबरिया उपस्थित रहे। इसी तरह वार्ड 14 में 18 लाख की लागत से बन रही सड़क और नाली का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय वार्डवासियों से कहा कि सीमेंट कांक्रीट रोड जो बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद प्रेम पंकज पांडे उपस्थित रहीं। वार्ड में सड़क और नाली बनाए जाने पर स्थानीय रहवासियों ने नपाध्यक्ष का आभार जताया।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here