प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी राज्य के साथ नर्मदापुरम जिले की विकास उपलब्धियां की जानकारी सांझा की - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 14 December 2025

प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी राज्य के साथ नर्मदापुरम जिले की विकास उपलब्धियां की जानकारी सांझा की


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी

राज्य के साथ नर्मदापुरम जिले की विकास उपलब्धियां की जानकारी सांझा की


नर्मदापुरम// प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मध्य प्रदेश और नर्मदापुरम जिले में हुई विकास गतिविधियों, निवेश एवं कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां की जानकारी जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओ से साझा की। 

रविवार को कलेक्टर कार्यालय के जनसुनवाई कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने राज्य सरकार की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में राज्य ने निवेश आकर्षित करने इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। प्रदेश में निवेश लाने के प्रयासों में मध्य प्रदेश पूरे देश में तीसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा निवेश लाने के लिए विदेश यात्राएं भी की गई है जिससे आपार निवेश मध्य प्रदेश में आया है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों तक सहायता पहुंचा रही है। 

महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना में वित्तीय सहायता बढ़ाकर ₹1500 कर दी गई है। सड़क, भवन और अन्य निर्माण कार्यों में लगातार सुधार हुआ है। और राज्य सरकार राज्य को नक्सली मुक्त बना चुकी है। सरकार अब विरासत और विकास के विजन के साथ आगे बढ़ रही है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने बैगा विकास प्राधिकरण बनाया है। प्रदेश में महिलाओं को नौकरियों में 35% आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। दलहन और तिलहन के उत्पादन में प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा रहा है। खाद्य उत्पादन में प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। पीएम किसान सम्‍मान निधि के अंतर्गत 44 करोड़ की राशि किसानों को सम्मान पूर्वक दी जा रही है। केन बेतवा परियोजना का भूमि पूजन किया गया है। सरकार ने गोवंश के आहार की राशि में वृद्धि की है आहार राशि ₹20 से बढा कर ₹40 प्रति गोवंश किया गया है। आज सभी गांव सड़कों से जुड़े हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि हम एक्सेस कंट्रोल हाईवे भी बना रहे हैं। एक्सप्रेस वे के कार्यों में तेजी से प्रदेश आगे बढ़ रहा है। प्रभारी मंत्री ने अवगत कराया की प्रदेश में इस वर्ष एक करोड़ 25 लाख लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सिकल सेल एनीमिया की पहचान के लिए स्कैनिंग की गई। प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो प्रदेश कभी बीमारू प्रदेश की श्रेणी में आता था आज देश के अग्रणी श्रेणी का राज्य बन चुका है। गरीब और अति गरीब को मुख्य धारा में लाने का कार्य किया गया है। प्रदेश के एक करोड़ 33 लाख परिवारों को निशुल्क खाद्य का वितरण किया जाता है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों को 10 माह तक दी जाने वाली छात्रवृत्ति में वृद्धि करते हुए इसे अब 12 महीने तक देने का प्रावधान किया गया है। श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में 32 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आ रहा है इससे 23 लाख नए रोजगार का सृजन होगा। धार में पीएम पार्क का भूमि पूजन किया गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब मध्य प्रदेश की तस्वीर बदल रही है।

प्रभारी मंत्री ने नर्मदापुरम जिले की उपलब्धियां की जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदापुरम जिले में भी गत दिसंबर माह में छठवीं रीजनल इंडस्ट्री का कांन्क्लेव का आयोजन किया गया था। जिसमें 30 हजार करोड रुपए के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए इनमें से 23 इकाइयों को भूमि आवंटित किया जा चुका है जिसमें 18.126 करोड रुपए का पूंजी निवेश होगा और 24277 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत जिले के 278 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया है। इसके तहत कुल 19,12 करोड रुपए के ऋण राशि का वितरण भी किया गया है। 

प्रभारी मंत्री ने बताया कि नर्मदापुरम जिला मध्य प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है जहां चारों प्रकार के रेशम मलबरी, टसर, ईरी, मूंगा का उत्पादन होता है। फार्म टू फैब्रिक्स की पूर्ण श्रृंखला यहां संचालित होती है। 1600 किलोग्राम मलबरी रेशम धागा उत्पादन से 32 महिलाओं को 11.62 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। रेशम उत्पादन और धागा उत्पादन से 50 दीदीयो को लखपति दीदी बनाया गया है। जिससे उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि गेहूं उत्पादन में नर्मदापुरम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है तथा बासमती धान उत्पादन में अव्वल है एवं एक्सपोर्ट प्रदेश गुणवत्ता का उत्पादन दलहन तिलहन और मिलेट की फसल पर ध्यान देने के साथ विविध फसल पोर्टल फसल चक्र को बढ़ावा, मूंग उत्पादन एवं उत्पादकता में देश में प्रथम स्थान पर है। नर्मदापुरम जिला सिंचाई के क्षेत्र में भी मध्य प्रदेश का अग्रणी जिला है। जहां वर्तमान में कृषि क्षेत्र से जिले की पहचान होती थी अब उद्योग क्षेत्र से जिले की पहचान हो रही है।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि 20 करोड रुपए की लागत से नर्मदा लोक का निर्माण किया जा रहा है। पचमढ़ी में हर वर्ष पारंपरिक मेला जैसे नागद्वारी मेला, महाशिवरात्रि मेला का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं एवं उक्त आयोजनों को ग्रीन इवेंट के रूप में रूपांतरित कर प्लास्टिक मुक्त बनाया गया है। पर्यटकों के आकर्षण हेतु प्रत्येक वर्ष पचमढ़ी महोत्सव में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

सुशासन को मजबूत बनाने के लिए ई ऑफिस प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसके तहत 6000 से अधिक ई-फाइल संचालित की जा चुकी है। 61 विभागों द्वारा पूर्णतया ई ऑफिस के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। बताया गया की विकसित मध्य प्रदेश के सपने को सरकार करने का मार्ग जिलों से ही होकर गुजरता है। हमारा नर्मदापुरम जिला विकसित और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की आधारशिला बनेगा। प्रभारी मंत्री ने मध्य प्रदेश शासन के सफलतापूर्वक 2 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ सीता सरन शर्मा, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, नगर पालिका नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, श्रीमती प्रीति शुक्ला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक साई कृष्‍णा एस थोटा सहित जनप्रतिनिधि गण एवं प्रशासनिक अधिकारी गण तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here