शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुमेराती में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर आयोजित - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 24 December 2025

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुमेराती में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर आयोजित


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुमेराती में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर आयोजित


नर्मदापुरम। शासकीय विधि महाविद्यालय, नर्मदापुरम के विधिक सहायता प्रकोष्ठ द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जुमेराती, नर्मदापुरम में एक दिवसीय विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कल्पना भारद्वाज एवं विभागाध्यक्ष शिवाकांत मौर्य के मार्गदर्शन में विधि महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सम्पन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यालय की छात्राओं को विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।

 कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किशोरियों में प्रारंभिक अवस्था से ही विधिक एवं सामाजिक जागरूकता का विकास अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे आत्मनिर्भर और सजग नागरिक बन सकें।

कविता राजपूत ने किशोरावस्था में आने वाली शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सही जानकारी, संवाद और मार्गदर्शन से इन समस्याओं का समाधान संभव है। रोशनी नरवरिया ने साइबर अपराध पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोशल मीडिया का सुरक्षित और सीमित उपयोग ही स्वयं की सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है, तथा हेल्पलाइन नंबरों को बताया। जुगल किशोर भारतीय ने यातायात नियमों के महत्व पर बोलते हुए कहा कि नियमों का पालन न केवल कानून का सम्मान है बल्कि स्वयं के जीवन की सुरक्षा भी है। एवं संविधान का सामूहिक वाचन किया। उत्तम गोलिया ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रकृति का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा अरावली पर्वतमाला जैसी प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण भावी पीढ़ियों के लिए अनिवार्य है। 

कार्यक्रम का संचालन सचिन खरे ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रिया चौहान ने प्रस्तुत करते हुए शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अंत में कविता राजपूत ने आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रशासन एवं छात्राओं के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर के माध्यम से छात्राओं में विधिक जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक, पर्यावरणीय एवं नैतिक मूल्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ।


No comments:

Post a Comment

समेरिटंस खेल स्पर्धा का आरंभ

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  समेरिटंस खेल स्पर्धा का आरंभ नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय सांदीपनी परिसर के प्री प्राइमरी विभाग के बच्चों की खेल स...

Post Top Ad

Responsive Ads Here