भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला अस्पताल नर्मदापुरम के सहयोग से रसूलिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 124 मरीजों की जांच 4 लोगों ने किया रक्तदान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 31 January 2026

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला अस्पताल नर्मदापुरम के सहयोग से रसूलिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 124 मरीजों की जांच 4 लोगों ने किया रक्तदान


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला अस्पताल नर्मदापुरम के सहयोग से

रसूलिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 124 मरीजों की जांच 4 लोगों ने किया रक्तदान


नर्मदापुरम/  फ्रेंड्स रूरल सेंटर, रसूलिया में शनिवार को मधुबन अस्पताल बुधनी, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं जिला अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार किया गया।

 शिविर में डॉ. सी.ए. हैरिसन, डॉ. आईशा, डॉ. पुनीत पाठक एवं डॉ.वीरेंद्र राजपूत ने कुल 124 मरीजों की जांच की। इस दौरान दंत एवं मुख रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, अस्थि रोग, एनीमिया सहित अन्य बीमारियों का परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श दिया गया। पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा शिविर में आए लोगों की हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन सहित अन्य आवश्यक जांचें भी की गईं। इसके अतिरिक्त, जिला अस्पताल के संपूर्ण सुरक्षा केंद्र स्टाफ द्वारा 50 लोगों की एचआईवी/एड्स जांच भी की गई।

शिविर के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में श्रीमती रूबी शर्मा, दिनेश हांडा,अमित गुप्ता एवं एक अन्य स्वैच्छिक रक्तदाता ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। शिविर की संपूर्ण व्यवस्थाएं फ्रेंड्स रूरल सेंटर के प्रबंधक एवं कार्यालय प्रभारी शेरसिंह बड़कुर के निर्देशन में सुचारू रूप से संचालित की गईं।



No comments:

Post a Comment

विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳* *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  *🇮🇳 "विभाजन का‌ दर्द एकता का संकल्प 🇮🇳*   *14 अगस्त को "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत हुई *नर्मदाप...

Post Top Ad

Responsive Ads Here